शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी गंठबंधन पर बोले नेता प्रतिपक्ष बाजवा : किसी हिसाब से हमारी दुकान भी चले तो दोनों को अपनी दुकान चलाने का फिक्र

by

चंडीगढ़ : देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनावी रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं। इसी बीच पंजाब में एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के बीच गठबंधन की चर्चाएं होने लगी हैं।  माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए अकाली दल फिर बीजेपी के साथ गठबंधन कर सकता है। इसी बीच पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा की प्रतिक्रिया सामने आई है।

                                                       कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि इनका तो पहले से भी गठबंधन था, जब ये काले-कानून हिंदुस्तान में आए थे तो पीएम मोदी के साथ हरसिमरत कौर बादल कैबिनेट में थी।  जब पंजाब में इन्होंने देखा कि इतने बड़े पैमाने पर किसान काले कानूनों का विरोध कर रहे हैं। किसान यूनियन जब इनके गांव में बैठ गई।  तब राजनीतिक तौर पर इन्होंने देखा कि अब तो हमें गांव में भी नहीं रहने देंगे तो हरसिमरत कौर बादल ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया।  अब फिर इक्ट्ठे हो गए।

‘दोनों को अपनी दुकान चलाने का फिक्र’ :   कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि दोनों दलों के गठबंधन की एक वजह ये भी है कि हम बीजेपी को पता है हम गांवों में एंट्री नहीं कर सकते और अकाली दल निराश है कि तीन सीट तक असेंबली में आ गया।  वो सोचते है कि किसी हिसाब से हमारी दुकान भी चले तो दोनों को अपनी दुकान चलाने का फिक्र है।

बीजेपी  की पहली लिस्ट जारी होने के बाद चर्चाएं तेज :   आपको बता दें कि बीजेपी की तरफ से लोकसभा चुनाव को लेकर 195 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी गई है ।  इस लिस्ट में 18 राज्यों के उम्मीदवार शामिल है। वहीं इस लिस्ट में पंजाब के उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है।  जिसको लेकर संभावना जताई जा रही है कि बीजेपी पंजाब में अकाली दल से गठबंधन कर सकती है इस वजह से पंजाब के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चल रहे शिक्षण संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में रेड रिबन क्लब व राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग की ओर से राष्ट्रीय मतदाता...
article-image
पंजाब

युवाओं के साथ खुद खेल मैदान में उतरे सांसद राजकुमार चब्बेवाल – खेलें हमें जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती हैं:-  सांसद राजकुमार चब्बेवाल

होशियारपुर :  होशियारपुर, सांसद राजकुमार चब्बेवाल का मानना है कि खेलें हमारे जीवन में न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देती हैं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करती...
article-image
पंजाब

सनयुक्त राज्य अमेरिका में स्वामी विवेकानंद का स्टेचू विदेश में बनेगा भारत के गौरवमयी इतिहास का प्रतीक : खन्ना

होशियारपुर 16 अप्रैल  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अमेरिका के सिएटल शहर में 12 अप्रैल 2026 को स्वामी विवेकानंद की पहली आदमकद कांस्य प्रतिमा का अनावरण वेस्टलेक स्क्वायर में किया...
article-image
पंजाब

प्रदेश के सरकारी स्कूलों के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिपलांवाला के वार्षिक समारोह में मुख्य मेहमान के तौर पर की शिरकत होशियारपुर, 16 दिसंबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!