पंजाब के किसान नेताओं से सवाल किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जाखड़ ने : जिन 23 फसलों पर एमएसपी मांग रहे हैं, उससे पंजाब को क्या फायदा

by

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि बातचीत के लिए चंडीगढ़ आए केंद्र के मंत्री पंजाब में पैदा होने वाली फसलों पर एमएसपी की गारंटी देने को तैयार हो गए थे, लेकिन पेंच 23 फसलों पर एमएसपी की गारंटी का फंस गया।  पंजाब के किसान नेता 23 फसलों पर एमएसपी की गारंटी मांग रहे थे। जाखड़ ने पंजाब के किसान नेताओं से सवाल किया है कि वह जिन 23 फसलों पर एमएसपी मांग रहे हैं, उससे पंजाब को क्या फायदा होगा?

पंजाब भाजपा मुख्यालय में रविवार को बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में सुनील जाखड़ ने युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत पर दुख जताते हुए, आंदोलन कर रहे किसानों की मंशा पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि किसान नेता युवा वर्ग की भावनाओं से खेल रहे हैं और अपने निजी स्वार्थ के लिए उनका इस्तेमाल कर रहे हैं। जाखड़ ने कहा कि पंजाब के किसान संगठन जिन 23 फसलों पर एमएसपी दिए जाने की मांग कर रहे हैं, वह पंजाब में उगाई ही नहीं जातीं। युवाओं को अपने धरनों में बैठाने वाले किसान नेता बताएं कि पंजाब में धान-गेहूं के अलावा और कौन सी फसल वह उगाना चाहते हैं, जिसके लिए उन्हें एमएसपी चाहिए।

जाखड़ ने यह भी कहा कि राज्य के किसानों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। पंजाब के कंधे पर बंदूक रखकर चलाई जा रही है। अगर केंद्र सभी फसलों पर एमएसपी लागू कर दे तो क्या पंजाब के किसान धान-गेहूं छोड़कर ज्वार, बाजरा, मूंग, रागी उगाएंगे? वह खुद भी किसान के बेटे हैं और किसानों के मुद्दों पर बात करने के लिए दिल्ली जाने को तैयार हैं, लेकिन असलियत यह है कि पंजाब के किसानों का गलत इस्तेमाल हो रहा है।

जाखड़ ने किसान शुभकरण की मौत पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि शुभकरण सिंह की मौत की घटना का सारा सच सामने आए। इस मामले में आरोपियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए, लेकिन यह युवा किसान कैसे आंदोलन में पहुंचा, इस बारे में किसान संगठन बताएंगे? पंजाबियों को बहादुरी के लिए किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।  उन्होंने कहा कि यूपी में राकेश टिकैत बड़े किसान नेता हैं, लेकिन वह वहां संघर्ष नहीं कर रहे हैं। बाकी राज्यों में 5 एकड़ तक की फसल एमएसपी पर खरीदी जाती है, जबकि पंजाब में किसानों से पूरी फसल खरीदी जा रही है। एसएसपी समस्या नहीं है बल्कि पंजाब को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। फसलों की एमएसपी पर खरीद की जरूरत अन्य राज्यों में चाहिए, लेकिन हालात यह है कि इसे लेकर पंजाब के किसान पिट रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मेडिकल पर्ची थमाकर कहते हैं दवाई लिख दो सर : डॉ. जनक राज को विधायक कम डाक्टर अधिक मानते हैं लोग

एएम नाथ। चम्बा : दुनिया के पहले MLA जिनके हाथ में लोग अपनी मेडिकल पर्ची थमाकर कहते हैं दवाई लिख दो सर। कई बार हद तब हो जाती है जब MLA साहब कोट पेंट...
article-image
पंजाब

बेअदबी और लुधियाना में हुए बम विस्फोट की घटनाओं की गंभीरता से जांच करवाए सरकार : पंकज

गढ़शंकर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज कृपाल एडवोकेट ने भवानीपुर गांव में माता हरि देवी मंदिर में दर्शन कर माथा टेकने के बाद प्रैस को बताया कि पंजाब में बेअदबी की घटनाएं और लुधियाना...
article-image
दिल्ली , पंजाब

पंजाब में 6 बड़े पेपर लीक, लेकिन केजरीवाल चुप, AAP की ‘B टीम’ है CJP… स्वाति मालीवाल ने लगाए बड़े आरोप

भाजपा की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि पंजाब में पिछले पांच वर्षों में छह बड़े पेपर...
article-image
पंजाब

हवा की रफ्तार से बात करने वाली इस कार की भारत में एंट्री : 3 घंटे में पहुंच सकते हैं दिल्ली से अयोध्या

नई दिल्ली : लक्जरी सेगमेंट की कार बनाने वाली कंपनी पोर्शे ने अपनी मोस्ट-अवेटेड इलेक्ट्रिक कार Macan EV का भारत में खुलासा कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के दो वेरिएंट हैं लेकिन भारत...
Translate »
error: Content is protected !!