भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों से समाज का हर वर्ग प्रताड़ित : देश को बचाने के लिए एकजुट होकर लड़ना होगा – सांसद मनीष तिवारी

by
रोपड़, 4 मार्च: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने के साथ-साथ उनके बहुमूल्य सुझाव भी लिए गए।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव इस देश के भविष्य को तय करेगा, जो मौजूदा मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते आए दिन परेशानियों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ किसानों के साथ धक्का को रहा है और मजबूरन उन्हें अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करना पड़ रहा है। दूसरी ओर, देश का युवा इनके खोखले वायदों से पीड़ित हैं और बेरोजगारी की दर अब तक के सबसे अधिक स्तर पर पहुंच चुकी है। भाजपा के नेतृत्व वाली इस सरकार ने सिर्फ किसानों और मजदूरों को ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को धोखा देकर प्रताड़ित किया है।
सांसद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस समाज के हर वर्ग के लिए इंसाफ मांगती है, जो इनके झूठ से प्रताड़ित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर भाजपा के झूठ की पोल खोलने को कहा, जो पार्टी डॉ बी.आर अंबेडकर द्वारा लिखे गए संविधान को ही नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है और देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के को बचाने के लिए हमें एकजुट होकर लड़ना होगा। इसके लिए आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाना बहुत जरूरी है।
जहां अन्य के अलावा, ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस महासचिव बरिंदर ढिल्लाें, सरबजीत सिंह सैनी ब्लॉक प्रधान, शमशेर सिंह भंगू प्रधान म्युनिसिपल काउंसिल श्री चमकौर साहिब, अमरजीत सिंह जौली पार्षद, सुरिंदर सिंह बिक्कों, मनजिंदर सिंह लाडी सरपंच, जसवंत सिंह, हरभजन सिंह, दिलबाग सिंह, गुरदीप सिंह लाला खेड़ी, जिम्मी खेड़ी, गुरमीत सिंह खेड़ी, सुरिंदर सिंह पूर्व सरपंच खेड़ी, गुरचरण सिंह पूर्व सरपंच, हेमराज शर्मा लसाड़ी, सुखविंदर सिंह मान शेखपुर भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आवारा कुत्तों का आतंक और कुत्ता प्रेमियों की ज़िद से बच्चों का घर से निकलना हुआ मुश्किल।

होशियारपुर/दसूहा/दलजीत अजनोहा : दसूहा के कृष्णा कॉलोनी में आवारा कुत्तों का बढ़ता खतरा लोगों के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है। खासकर छोटे बच्चों को स्कूल या खेलने के लिए बाहर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ने का आम आदमी पार्टी का कर दिया ऐलान

एएम नाथ : शिमला, 16 मार्च । हिमाचल प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी ने अपनी राजनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने राज्य की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मजदूरों के हक में आए किसान : प्रवासी मजदूरों की गांव में एंट्री बंद, नी पंचायत ने गांव से बाहर निकल जाने के फैसले से गांव में तनाव

गढ़शंकर, 1 दिसंबर  : माहिलपुर ब्लाक के गांव रामपुर सैनिया की नवनियुक्त पंचायत सदस्यों व गांववासियों ने गांव में पंचायत जमीन और दूसरों की जमीन पर झुग्गिया बनाकर रह रहे प्रवासी मजदूरों को गांव...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भगवंत मान द्वारा बम धमाकों को केंद्र की राजनीति का हिस्सा कहना बेहद शर्मनाक : खन्ना

होशियारपुर 5 मई : पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दिए गए बयान जिसमें उन्होंने हो रहे बम धमाकों को केंद्र की राजनीति का हिस्सा बताया है, पर आप...
Translate »
error: Content is protected !!