सिरमौर जिला में वर्ष 2024 में सड़क दुर्घटनाओं में 20 लोगों की जानें गई -एल. आर. वर्मा

by
नाहन 2 मार्च  : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा की अध्यक्षता में आज शनिवार को नाहन में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
अतिरिक्त जिला दंडधिकारी ने इस अवसर पर बताया कि सिरमौर जिला में वर्ष 2022 में कुल 267 दुर्घटनाओं के मामलों में सिरमौर जिला में 107 लोगों की मृत्यु हुई जबकि 372 लोग घायल हुए। इसी प्रकार वर्ष 2023 में कुल 207 सड़क दुर्घटनाएं हुई जिसमें 78 लोगों की जानें गई तथा 285 लोग घायल हुए।
उन्होंने बताया कि जनवरी 2024 में कुल 21 दुर्घटनाएं हुई जिसमें 15 लोगों की जानें गई जबकि 41 लोग घायल हुए। इसी प्रकार माह फरवरी में 15 एक्सीडेंट के मामले हुए जिसमें 5 लोगों की जानें गई और 21 लोग घायल हुए।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने बताया कि आज की बैठक में रोड सेफ्टी पॉलिसी और नियमों को जनहित में गंभीरतापूर्वक लागू करने के लिए कहा गया।
उन्होंने बताया कि सभी पुलिस थानों में रोड सुरक्षा क्लब का गठन किया गया है। इसी प्रकार स्कूलों में भी रोड सेफ्टी क्लबों का गठन किया गया है।
एल.आर. वर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सीट बेल्ट, ड्रंकन ड्राइव और हेलमेट आदि यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस को विशेष ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता शिविरों का भी आयोजन किया जाए।
रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष नरेंदर तोमर ने बताया कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत 14 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। उन्होंने नाहन शहर में सड़क सुरक्षा सम्बन्धी विभिन्न विषयों पर विस्तार से अपने विचार रखे।
अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग अरविंद शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अलोक जनवेजा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सचिंदर चौधरी के अलावा स्वास्थ्य, पुलिस तथा अन्य विभागों के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बजोली-होली- लाहल ट्रांसमिशन लाइन की लीलो लाइन में 21 दिसंबर से शुरू होगा उच्च क्षमता का विद्युत प्रवाह 

एएम नाथ। चंबा :   वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक एचपीपीटीसीएल लाहल इं.राजसिंह ने बताया कि  220 के० वी० डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन बजोली-होली-लाहल की लीलो लाइन के टावर नंबर 06 से 220/66 के०वी० जीआईएस उपकेंद्र हीलिंग-डल्ली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विमल नेगी के मौत के मामले की सीबीआई जांच हो : जयराम ठाकुर

प्रदेश के कोने-कोने में नशा फैल रहा है और सरकार झूठे आंकड़े गढ़ रही हिमाचल की गाड़ियों पर हमले दुःखद, सरकार दे ध्यान एएम नाथ। शिमला : विधानसभा सत्र में संबोधन के बाद मीडिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कानून कमजोर नहीं है, लेकिन महिलाएं अपनी इच्छा शक्ति रखें मजबूत : ममता कुमारी

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी की अध्यक्षता में जिला स्तर पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित एएम नाथ , धर्मशाला, 9 दिसम्बर: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी की अध्यक्षता में आज उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईजीएमसी शिमला में अत्याधुनिक 3 टेस्ला एमआरआई मशीन के शुभारंभ से मरीजों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा

मुख्यमंत्री का आईजीएमसी में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन स्थापित करने के लिए विधायक हरीश जनारथा ने किया आभार व्यक्त एएम नाथ। शिमला : विधायक हरीश जनारथा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का इंदिरा गांधी...
Translate »
error: Content is protected !!