14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू व अन्य, स्टे ऑर्डर कल तक के लिए सुरक्षित : निगम को ताला लगाने के आरोप में

by

लुधियाना  :    नगर निगम कार्यालय पर ताला लगाने के मामले में कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के लिए भेजा गया है।  बता दें कि नगर निगम को ताला लगाने के आरोप में नामजद हुए सांसद रवनीत सिंह बिट्टू प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशू और जिला अध्यक्ष संजय तलवाड समेत 400 कांग्रेसियों द्वारा पुलिस कमिश्नर कार्यालय के समक्ष गिरफ्तारी देने के लिए प्रदर्शन किया गया। इन सभी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।   एडवोकेट जेएस सिब्बल का  कहना है कि पुलिस ने उन्हें आज गिरफ्तार किया और आज ही पेश किया।  उन्होंने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों को दरकिनार कर दिया गया है। कोर्ट ने स्थगन आदेश कल के लिए सुरक्षित रख लिया है।

                         पुलिस ने इन सभी को ज्यूडिशियल भेजने के लिए प्रमाण पत्र दायर किया था। गिरफ्तारी के तुरंत बाद ही कांग्रेसियों द्वारा अदालत में जमानत याचिका लगाई गई है, जिस पर बहस भी हो गई है। जज की तरफ से जमानत देने या फिर जेल भेजने के लिए फैसला सुरक्षित रखा है।  ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट तनिष्ठ गोयल की अदालत में जमानत याचिका पर सुनवाई कल 6 मार्च को होगी। अदालत ने बिट्टू , सुरिंदर डावर, श्याम सुंदर मल्होत्रा और संजय तलवार को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिये हैं। अदालत के आदेश के मुताबिक इनको जेल भेजा जायेगा।  सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू, जिला अध्यक्ष संजय तलवार,  पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर और श्याम सुंदर अरोड़ा को सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद जेल के लिए रवाना किया गया

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेवानिवृत हुए मुलाजिमों को ईपीएफ द्वारा नाममात्र की पैंशन दी जा रही : भज्जल

गढ़शंकर :जल स्रोत सेवानिवृत मुलाजिमों की मीटिंग शिंगारा राम भज्जल की अध्यक्षता में नया बस स्टैंड गढ़शंकर में हुई। उन्होंने बताया कि जल स्रोत से सेवानिवृत हुए मुलाजिमों को ईपीएफ द्वारा नाममात्र की पैंशन...
article-image
पंजाब

किसी महिला को हाईवे पर न दें लिफ्ट : पुलिस ने किया अलर्ट

जालंधर। सोमवार रात पंजाब के एक हाईवे पर एक महिला ने ट्रक ड्राइवर से लिफ्ट लेकर उसके साथ दोस्ती की और कुछ देर बाद ही दो युवक अचानक सड़क किनारे से आकर हथियारों के...
article-image
पंजाब

38वीं पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग- पंजाब पुलिस ने ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी को 3-2 से हराया

गढ़शंकर,  2 अक्तूबर: पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही है।  38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग का मुकाबला बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित...
article-image
पंजाब

विधानसभा में बाजवा ने पूछा…. लॉरेंस का इंटरव्यू करवाने वाला अधिकारी कहां गायब

चंडीगढ़, 06 अगस्त । पंजाब विधानसभा में गुरुवार को गैंगस्टरों के मुद्दे पर सरकार तथा विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि ड्रग्स के एक मामले में तीन...
Translate »
error: Content is protected !!