4 मिनट में 20 लाख रुपए के सोने के गहने और नकदी चोरी, पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर घर में : 3 लोगों को सेक्टर 39 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

by

चंडीगढ़   : पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के फाइन आर्ट्स विभाग के प्रोफेसर तीर्थंकर भट्टाचार्य के सेक्टर-37सी स्थित मकान नंबर 2737 से करीब 20 लाख रुपए के सोने के गहने और नकदी चोरी करने वाले 3 लोगों को सेक्टर 39 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार दोपहर की है जब मकान मालिक तीर्थंकर भट्टाचार्य पीयू में क्लास लेने गए थे, जब वे लौटे तो बेडरूम में अलमारी बिखरी पड़ी थी। जांच करने पर पता चला कि दादी और माता-पिता के बनाए गहने और करीब 70 हजार रुपए की नकदी गायब थी, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद सेक्टर-39 थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की।

पुलिस को दी गई शिकायत में प्रोफेसर तीर्थंकर भट्टाचार्य ने बताया गया कि 3 सोने के हार सेट, 3 सोने की अंगूठियां, 3 जोड़ी कान की बालियां, हाथ के कंगन, 6 लॉकेट समेत 25 तोला सोना और करीब 70 हजार नकद चोरी हुई हैं। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने घर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसके बाद सेक्टर 49 निवासी तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शातिर चोर पीछे से घर में घुसे और सीसीटीवी फुटेज की दिशा भी बदल दी। आरोपियों की तस्वीरें घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गईं।

4 मिनट में गहने लेकर फरार हुए चाेर :  शातिर चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले बाकायदा रेकी की थी। इसके बाद जब प्रोफेसर अपनी कार लेकर पीयू गए तो घटना को अंजाम दिया गया। कोने का घर होने के कारण चोर पार्क से सटी दीवार से फांदकर पीछे की तरफ पहुंच गए। दाेपहर 2.57 बजे चोर घर में घुसे और 4 मिनट के अंदर घटना को अंजाम देकर 3.01 मिनट पर फरार हो गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

दिल्ली से हिमाचल लौटने वालों के अनिवार्य रूप से होंगे कोविड टेस्टः डीसी

ऊना – उपायुक्त ऊना ने कहा है कि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने 7 दिन का कर्फ्यू लगा दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना के संक्रमण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : 7 महिलाएं कराई गई रिहा ,2 ग्रिफ्तार….लड़कियों को पैसे का लालच देकर वेश्यावृत्ति में धकेला था

रोहित जसवाल । ऊना : ऊना जिले के एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यहां से सात महिलाओं को रिहा कराते हुए पुलिस ने दो लोगों को...
हिमाचल प्रदेश

पीजीडीसीए तथा डीसीए-डीटीपी प्रशिक्षण हेतू आवेदन आमंत्रित

ऊना: पीजीडीसीए तथा डीसीए-डीटीपी प्रशिक्षण हेतू आवेदन आमंत्रित किए जाने हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने बताया कि कम्पयूटर एप्लीकेशन व समवर्गी क्रिया-क्लापों में प्रशिक्षण एवं...
Translate »
error: Content is protected !!