धोखा :70 लाख रुपये खर्च कर लड़की बना -फिर शादी से मुकरा पार्टनर, गुस्से में उस्सकी कार को लगाई आग , दोस्त के साथ मरने का बनाया प्लान

by

 कानपुर  :  उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक लड़के को लड़के से प्यार हुआ। प्यार परवान चढ़ा तो इसमें से एक लड़के ने जेंडर चेंज करवा ली और लड़की बन गया। लड़की बने लड़के का आरोप है कि उसने ब्रेस्ट सर्जरी और जेंडर चेंज के लिए लगभग 70 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन अब उसके पार्टनर ने प्यार में उसे धोखा दिया, तो उसे बर्दाश्त नहीं हुआ।

                 आरोपी युवक अपने एक साथी के साथ पार्टनर को मारने के लिए उसके घर कानपुर पहुंच गया।वहां उसने आरोपी युवक के पिता की कार में आ लगा दी। घटना के बाद युवक के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी युवक का नाम दीप है, जो कि मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला है। दीप यूपी के कानपुर में रहने वाले वैभव शुक्ला के साथ रिलेशनशिप में था. दीप के मुताबिक, वैभव ने उसे जेंडर बदलवाने के लिए कहा था। इसके बाद दीप ने 70 लाख रुपये में सर्जरी करवाकर जेंडर बदलवा लिया, लेकिन वैभव ने उससे शादी करने से साफ मना कर दिया। रिश्ते में मिले धोखे से गुस्साए दीप ने इंदौर में अपने बॉयफ्रैंड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन, वह पार्टनर से बदला लेने कानपुर पहुंच गया।

लगा दी कार में आग :  दीप ने अपने एक साथी रोहन के साथ वैभव को मारने का प्लान बनाया। दोनों कानपुर पहुंचे। दीप और उसके साथी को जब वैभव घर पर नहीं दिखा तो दोनों ने पार्किंग में खड़ी वैभव के पिता की कार में आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों वहां से भाग खड़े हुए।हालांकि, यह घटना वहां सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

गाड़ी में आग लगी देख घर के लोग मौके पर भागे-भागे पहुंचे। इसके बाद वैभव के पिता अनूप शुक्ला ने पास के पुलिस थाने में जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। वैभव के पिता का कहना है कि उनकी किसी से कोई भी दुश्मनी नहीं है। लेकिन किसी ने उनके बेटे वैभव के खिलाफ इंदौर में केस दर्ज कराया है  पुलिस ने इस क्लू और सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को ढूंढ निकाला।

पुलिस की टीम जुटी जांच में

इस दौरान पुलिस की टीम ने दीप की लोकेशन ट्रेस की और कानपुर से लगभग 40 किमी दूर दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान दीप और रोहन बस से भाग रहे थे। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। जहां पूछताछ में दीप ने बताया कि वैभव ने उसके साथ समलैंगिक संबंध बनाए हैं। उसी के कहने पर उसने 70 लाख रुपये देकर जेंडर बदलवाया था। लेकिन इसके बाद वैभव ने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस में शिकायत करने के बाद भी पुलिस वैभव को नहीं पकड़ पा रही थी। इसके बाद दीप ने वैभव से बदला लेने की सोची और इस घटना को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सत् श्री अकाल दोआबा की ओर से भाषण प्रतियोगिता तथा बहुरंग कलामंच होशियापुर की ओर से पेड़ लगाने पर एक समागम का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : माई भारत होशियारपुर के अभियान ’’एक पेड़ मां के नाम’’ के तहत श्री गुरू हरि राय कॉलेज फार विमैन चब्बेवाल में सत् श्री अकाल दोआबा के प्रधान रमेश की अध्यक्षता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पुजारली नंबर-4 ने मारी बाजी : प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शिक्षा मंत्री ने मुख्य अतिथि शिरकत की

एएम नाथ। शिमला,  20 जुलाई – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाल में रॉयल्स स्पोर्ट्स क्लब बघाल द्वारा आयोजित प्रथम स्वर्गीय नरिंदर पुंटा मेमोरियल पंचायत स्तरीय वॉलीबॉल...
article-image
पंजाब

सीमा पर ड्रोन तस्करी की कोशिश नाकाम : 1.497 किलो हेरोइन जब्त

अमृतसर :  भारत–पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने ड्रोन के जरिए मादक पदार्थ भेजे जाने की एक कोशिश को विफल किया है। बीएसएफ की 117 बटालियन ने शाहपुर सीमा चौकी के पास तलाशी अभियान...
पंजाब

अमेरिका से निर्वासित 30 पंजाबी प्रवासियों के नाम सामने आए, यहां देखें पूरी लिस्ट

अमेरिका से निकाले गए 205 भारतीयों को लेकर एक विशेष अमेरिकी सैन्य विमान पंजाब के अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंच गया है। अमेरिका से भारत भेजे गए 205 लोगों में से 104 की पहचान...
Translate »
error: Content is protected !!