राज्य सरकारें दिन-ब-दिन युवाओं की समस्याओं को बढ़ा रही : रोड़ी

by
जनवादी नौजवान सभा ने युवा मुद्दों पर मीटिंग हुई।
गढ़शंकर – भारतीय जनवादी नौजवान सभा ने गढ़शंकर में रमनप्रीत सिंह और परमजीत भज्जल की अध्यक्षता में युवाओं की समस्याओं पर तहसील स्तर की आम सभा की मीटिंग बुलाई गई। युवा विरोधी नीतियों के कारण बेरोजगारी बढ़ रही है। विभिन्न विभागों में लाखों पद रिक्त पड़े हैं लेकिन सरकार की गलत नीतियों के कारण नियमित भर्ती करने के स्थान पर ठेकेदार प्रणाली के माध्यम से भर्ती कर शोषण किया जा रहा है। नशा, बेरोजगारी और सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य समस्याओं को हल करने की बजाय केंद्र और राज्य सरकारें दिन-ब-दिन युवाओं की समस्याओं को बढ़ा रही हैं। इसलिए पंजाब के पढ़े-लिखे युवा अपने उज्जवल भविष्य के लिए लाखों रुपये खर्च कर विदेश जा रहे हैं। परमजीत सिंह रोड़ी ने युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में डीवाईएफआई के सदस्य बनें और ग्राम नौजवान सभा की इकाई बनाएं। मोदी सरकार से 26 मई को मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए जारी किसानों के संघर्ष में शामिल होने का आह्वान किया और कहा कि इस दिन मोदी सरकार का पुतला फूंका जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक खेती कानूनों को वापस नही लेती तबतक आंदोलन जारी रहेगा।इस बैठक में मनजिंदर सिंह, जसकरण सिंह, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत सिंह, अनमोल भाटिया, परमिंदर कुमार दीपा, ऋतिक मनजोत सिंह के अलावा अन्य युवाओं ने अपने-अपने गांवों में डीवाईएफआई में शामिल होने और यूनिट स्थापित करने का आश्वासन दिया परमजीत कुमार भज्जल ने सभी युवाओं को धन्यवाद दिया.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

9 लोगों के खिलाफ मृत व्यक्तियों का आधार कार्ड बनाकर जमीन का बैनामा कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 04 दिसंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने दीप कॉलोनी गढ़शंकर निवासी चंद्र शेखर मेहता के बयान पर कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने के आरोप में 9 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न...
article-image
पंजाब

कुटिया 108 संत बाबा ध्यान दास धूने वालों में 41 दिवसीय धूणी तपस्या निरंतर जारी : महंत हरी दास

8 जून को समाप्ति होगी समय 10 से 11बजे हवन 11 बजे से 12 बजे तक होगा : महंत हरी दास होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  कुटिया 108 ब्रह्मलीन संत बाबा ध्यान दास जी धूने वाले...
article-image
पंजाब

चोरी के दो मोटरसाइकिलों सहित एक युवक ग्रिफ्तार, मामला दर्ज

गढ़शंकर। गांव महिंदवाणी के युवक को पुलिस ने बिना कागजात चोरी के दो मोटरसाइकिलों सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस चौकी इंचार्ज ओंकार सिंह की अगुआई में बीनेवाल महिंदवाणी रोड़ पर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद तिवारी ने कहा : नोटिस जारी करना सिर्फ उत्पीड़न, धमकी और भय का जरिया :चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा कब्जाधारियों को माफी देने से इनकार करने की भी की निंदा

तिवारी ने कहा: नोटिस जारी करना सिर्फ उत्पीड़न, धमकी और भय का जरिय चंडीगढ़, 25 मार्च: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के...
Translate »
error: Content is protected !!