लोक सभा चुनाव की अग्रिम तैयारियों संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश किए जारी : सिविल व पुलिस अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने के दिए निर्देश

by

जिला चुनाव अधिकारी व एस.एस.पी ने सहायक रिटर्निंग अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

होशियारपुर, 7 मार्च :    जिला चुनाव अधिकारी-कम- डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज लोक सभा होशियारपुर के सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते कहा कि लोक सभा चुनाव-2024 की तैयारियों संबंधी कोई कमी नहीं रहनी चाहिए और भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार चुनाव सारी जरुरी प्रक्रिया यकीनी बनाईं जाए ताकि लोक सभा चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न करवाए जा सके। इस दौरान उनके साथ एस.एस.पी. सुरेंद्र लांबा भी मौजूद थे।

जिला चुनाव अधिकारी व एस.एस.पा ने बैठक के दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारियों व उनके पुलिस काउंटर पार्ट(डी.एस.पीज) को आपसी तालमेल बनाकर कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए सभी चुनाव अधिकारी गंभीरता से अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस व सिविल प्रशासन में आपसी तालमेल बहुत जरुरी है तभी लोक सभा चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न किए जा सकते हैं। उन्होंने इस दौरान डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान, संवेदनशील पोलिंग स्टेशनों, वोटर्स, मानीटरिंग सैल, एक्सपेंडीचर मानिटरिंग, एम.सी.सी टीम गठन करने, एनकोर, स्वीप एक्टिविटी, स्टेट टैक्स व एक्साइज, आयकर विभाग, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, ड्रग कंट्रोल, कानून व्यवस्था, पी.टी.जैड कैमरा, ट्रांसपोर्ट, वैबकास्टिंग, एम.सी.एम.सी सैल के सैटअप व अन्य विषयों पर भी चर्चा करते हुए इस प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

इस मौके पर विधान सभा क्षेत्र चब्बेवाल के रिटर्निंग अधिकारी अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, विधान सभा क्षेत्र उड़मुड़ के रिटर्निंग अधिकारी एस.डी.एम टांडा व्योम भारद्वाज, विधान सभा क्षेत्र मुकेरियां के रिटर्निंग अधिकारी एस.डी.एम अशोक कुमार, विधान सभा क्षेत्र दसूहा के रिटर्निंग अधिकारी एस.डी.एम. प्रदीप सिंह बैंस, विधान सभा क्षेत्र होशियारपुर के रिटर्निंग अधिकारी एस.डी.एम. प्रीतइंदर सिंह बैंस, विधान सभा भुलत्थ, श्री हरगोबिंदपुर व फगवाड़ा के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के अलावा वहां के डी.एस.पीज, तहसीलदार चुनाव सर्बजीत सिंह, कानूनगो दीपक कुमार व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस नेता पवन दीवान ने मल्हार रोड पर राहगीरों को आ रही ट्रैफिक समस्या का मुद्दा उठाया

पवन दीवान ने कहा नगर निगम अधिकारियों को तुरंत कदम उठाने की अपील लुधियाना, 16 दिसंबर: सीनियर कांग्रेसी नेता और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने लुधियाना की सबसे...
article-image
पंजाब

पानी सप्लाई करने गए व्यक्ति के जबरन उतवाए कपड़े : वीडियो बनाकर लूटे लिए डेढ लाख

गिद्दड़बाहा। थाना कोटभाई पुलिस ने सुरजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव भलाईआना के बयान पर एक महिला सहित दो व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए...
article-image
पंजाब

ट्रैक्टर ट्राली चालकों ने पुलिस द्वारा उनपर माइनिंग के झूठे केस दर्ज करने को लेकर आप विधायक के घर के सामने जाम लगा कर किया प्रदर्शन।

आनंदुपर साहिब व बंगा चौक में लगाया जाम।  गढ़शंकर  – गढ़शंकर पुलिस द्वारा मंगलवार की सुबह रेत व मिट्टी से भरी बगैर किसी कागजात से पकड़ी गई ट्रैकटर ट्राली चालकों के विरुद्ध दर्ज किए...
article-image
पंजाब

35 ग्राम हेरोइन सहित एक गिरफ्तार

माहिलपुर : महिलपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव कोटला गेट, माहिलपुर से बहिराम रोड़ से एक बाइक सवार युवक से 35 ग्राम हेरोइन बरामद कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!