भोरंज में महिला दिवस पर विधायक ने बांटी बेटी है अनमोल योजना की राशि : रसोई से लेकर अंतरिक्ष तक सभी जिम्मेदारियां निभा रही हैं महिलाएं: सुरेश कुमार

by
 एएम नाथ।  भोरंज 07 मार्च। विधायक सुरेश कुमार ने कहा है कि आज की महिलाएं रसोई से लेकर सशस्त्र सेनाओं और अंतरिक्ष तक सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं। वे किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। सुरेश कुमार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को भोरंज के मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित खंड स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए महिलाओं को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सुरेश कुमार ने कहा कि महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण एवं उत्थान के लिए प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं आरंभ की हैं। पात्र लोगों को इन सभी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ‘बेटी है अनमोल योजना’ के अंतर्गत 9 बेटियों को कुल 189000 रूपये के सावधि बचत रसीदें भी प्रदान कीं।
इससे पहले मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी जीत राम चौधरी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में नये आयाम व कीर्तिमान स्थापित कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अन्तर्गत भोरंज खंड में 48 बेसहारा बच्चों को सरकार द्वारा 4000 रुपये मासिक दर से वित्तीय लाभ प्रदान किए जा रहे हैं। इसके अलावा उन्हें अन्य सुविधाएं भी दी जा रही हैं।
समारोह में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकम, नुक्कड़ नाटक और भाषण इत्यादि प्रस्तुत किये गये तथा सामाजिक बुराईयों को दूर करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम संजय कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव चंदेल, खंड शिक्षा अधिकारी अमरजीत शर्मा, अन्य विभागों के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में अन्य महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तपस्थल श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब के परिसर में दहाजा (साल ) करवाने की इजाजत नहीं दी जाएगी – बाबा केवल सिंह

गढ़शंकर। तपस्थल श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब, प्रबंधक कमेटी , श्री गुरु रविदास सभाओं ,अबेंडदकर सभायों व निहंग संगठनों के बैठक श्री खुरालगढ़ साहिब में हुई। जिसमें श्री गुरु रविदास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट का बड़ा आदेश : पुलिसकर्मियों को लेकर लगातार 8 घंटे से अधिक काम नहीं करेंगे

एएम नाथ। शिमला :  पुलिस वाले न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और सुशील कुकरेजा की खंडपीठ ने सरकार को यह भी निर्देश दिया कि वह कठिन ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों की सेवा शर्तों में सुधार...
हिमाचल प्रदेश

महिला आईटीआई में बची हुई सीटों के लिए दाखिला जारी

ऊना, 15 जनवरी: राजकीय महिला औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में शेष बची सीटों के लिए संस्थान स्तर पर दाखिला किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर बीएस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तेलका में गहरी खाई में लुढ़का टैंपो 24 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल

एएम नाथ। चम्बा  :  जिला चंबा के सलूणी उपमंडल के तेलका क्षेत्र में एक गाड़ी खाई में गिरी। इस वाहन हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर...
Translate »
error: Content is protected !!