शुभकरण सिंह की मौत के न्यायिक जांच का हाइकोर्ट ने दिया आदेश

by

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट ने खनौरी सीमा पर पिछले माह प्रदर्शनकारी किसानों और हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प के दौरान शुभकरण सिंह की मौत के मामले में न्यायिक जांच का आदेश दिया है।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जीएस संधवालिया और न्यायमूर्ति लपिता बनर्जी की खंडपीठ ने किसान आंदोलन से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया।  इस मामले में याचिकाकर्ता अधिवक्ता उदय प्रताप सिंह ने बताया कि अदालत ने किसान शुभकरण सिंह की मौत की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति और पंजाब तथा हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के दो अधिकारियों द्वारा की जाएगी।

मूल रूप से बठिंडा के निवासी शुभकरण (21) की 21 फरवरी को पंजाब-हरियाणा की खनौरी सीमा पर झड़प के दौरान मौत हो गई थी। झड़प के दौरान 12 पुलिसकर्मी भी घायल हो गये थे।  मामले में पंजाब सरकार पहले ही ‘शून्य प्राथमिकी’ में हत्या का मामला दर्ज कर चुकी है।  फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गांरटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के वास्ते संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएमए) ने ‘दिल्ली चलो’ मार्च का आह्वान किया है।  सुरक्षा बलों द्वारा उनके मार्च को रोके जाने के बाद प्रदर्शनकारी किसान पंजाब और हरियाणा की शंभू और खनौरी सीमा पर रुके हुए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिला भाषा अधिकारी डा. जसवंत राय राग साहित्य पुरस्कार से सम्मानित

होशियारपुर, 26 फरवरी :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की ओर से भाषा विभाग पंजाब, जिला भाषा कार्यालय होशियारपुर में बतौर खोज अधिकारी-कम  जिला भाषा अधिकारी सेवा निभा रहे डा. जसवंत राय को इंदरजीत सिंह...
article-image
पंजाब

छात्रों के अंदर भारत की आत्मा भरने का काम एबीवीपी करती है : राहुल राणा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् होशियारपुर इकाई द्वारा सनातन धर्म सर्वहितकारी विद्या मंदिर, तलवाड़ा में राष्ट्रीय छात्र दिवस के अवसर पर एक भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एबीवीपी...
article-image
पंजाब

AK-47 से खुद को थाने के मुंशी ने मारी गोली – मौत

बठिंडा : थाना सदर रामपुरा में मालखाना के मुंशी सुखपाल सिंह ने AK-47 बंदूक से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद मुंशी को तुरंत अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा उपचार के...
article-image
पंजाब

ओवरलोड टिप्परों से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम

गढ़शंकर, 31 अगस्त: गढ़शंकर नंगल रोड पर पिछले काफी समय से ओवरलोडेड टिप्परों की लगातार आवाजाही से जहां आम राहगीर परेशान हैं, वहीं आसपास के गांवों के लोगों को भी इन ओवरलोडेड टिप्परों के...
Translate »
error: Content is protected !!