शराब के ठेके हुए नीलाम : 18 शराब की इकाईया 181 करोड़ 70 लाख रुपए में नीलाम – जिला शिमला में वर्ष 2024-25 के लिए

by
अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। शिमला, 08 मार्च – राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला शिमला द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक आबकारी नीलामी सामुदायिक भवन शिमला, जिला शिमला में आयोजित की गई। नीलामी प्रक्रिया उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की देख रेख में पूर्ण हुई।
उपायुक्त ने बताया कि विभाग द्वारा जिला में 26 शराब की इकाईयां बनाई गई थी जिनका मुल्य 251 करोड़ 44 लाख रूपय तय किया गया था। 26 शराब की इकाईयो में से 18 शराब की इकाईया 181 करोड़ 70 लाख रुपए में नीलाम की गई जिनका आरक्षित मुल्य 172 करोड़ 37 लाख रुपए तय किया गया था, जिसमें आरक्षित मुल्य से 5.41 प्रतिशत अधिक राजस्व जुटाने में सफलता हासिल की गई।
*8 इकाइयों की 11 मार्च को होगी नीलामी*
जिला में 26 इकाइयों में से 18 इकालियों की नीलामी प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। इस नीलामी प्रक्रिया के बाद बची 8 इकाइयों के ठेकों की नीलामी 11 मार्च को होंगी।
इस अवसर पर राज्य कर एवं आबकारी विभाग से समाहर्ता विवेक कुमार, अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी(दक्षिण क्षेत्र) हिमाचल प्रदेश, पर्यवेक्षक विनोद कुमार, संयुक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी, (म०क्षे०) ऊना, हिमाचल प्रदेश और विशाल गोरला, उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी, शिमला, जिला शिमला भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संडूह स्कूल में बाल-अधिकारों के साथ साथ नशे की बुराई पर की चोट

सोशल मीडिया में चल रही ब्लैकमेलिंग सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में किया जागरूक एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला संडूह में बच्चों व अध्यापकों के लिए एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15वें वित्त आयोग के तहत शुरू नहीं होने वाले कार्यों की सूची उपलब्ध करवाई जाए : DC रेपसवाल

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित योजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि 15वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत विभिन्न योजनाओं में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोषण माह स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, समानता और सशक्तिकरण से जुड़ा एक सामूहिक अभियान : CDPO राजेश राय

बाल विकास परियोजना मैहला में आयोजित हुई एक दिवसीय पोषण कार्यशाला कार्यशाला के दौरान “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” थीम पर की विशेष चर्चा एएम नाथ। चम्बा :  बाल आश्रम मैहला में सोमवार को बाल...
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी व क्रेच कार्यकर्ता व सहायिका का साक्षात्कार स्थगित

चुवाड़ी : बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी श्री धर्मवीर ने जानकारी दी है कि उपमंडल भटियात के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्रों में विभिन्न रिक्त पदों के लिए प्रस्तावित साक्षात्कार को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!