उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना जिला के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे

by
रोहित भदसाली। ऊना, 5 नवम्बर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 6 से 8 नवम्बर तक ऊना जिला के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री 6 नवम्बर को ऊना जिला में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। 7 नवम्बर को जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के उपरांत उप मुख्यमंत्री सायं 5.30 बजे 35वें विशाल इनामी दंगल जखेवाल(बीटन) के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव गोंदपुर जयचंद में रहेगा।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री 8 नवम्बर को प्रातः 11 बजे राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड के वार्षिक पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। इसके उपरांत सायं 7 बजे श्री राम लीला मैदान ऊना में युवा साईं समिति ऊना द्वारा दिवंगत सुविख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में आयोजित 11वीं विशाल साईं संध्या में शामिल होंगे। मुकेश अग्निहोत्री का रात्रि ठहराव गोंदपुर जयचंद में होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुहिम : ग्रामीण पर्यटक स्थलों को सुंदर और स्वच्छ बनाएंगे, प्रारंभिक चरण में दबीड़ ,गुनेहड, क्योर ,चौगान होंगे कूड़ा कचरा मुक्त: डीसी

क्योर पंचायत में कूड़ा कचरा संयंत्र स्थापित करने को भूमि का किया निरीक्षण धर्मशाला, 05 अगस्त। कांगड़ा जिला में पर्यटन स्थलों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल   करेंगे अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले  का शुभारंभ, चंबा का तीन दिवसीय  प्रवास  कार्यक्रम जारी : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा, 27 जुलाई :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल   28 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर  मेला-2024 का विधिवत शुभारंभ करेंगे।  राज्यपाल के तीन दिवसीय  प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल  बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू को मानहानि का नोटिस- पांच करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग : सुधीर शर्मा ने यह नोटिस सुक्खू के इस दावे कि कांग्रेस के 6 बागी विधायक और 3 निर्दलीय विधायक बिके थे 15-15 करोड़ रुपये में

एएम नाथ। शिमला : कांग्रेस के छह बागियों में शामिल रहे सुधीर शर्मा ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मानहानि का नोटिस भेजकर पांच करोड़ रुपये के मुआवजे की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मेडिकल पर्ची थमाकर कहते हैं दवाई लिख दो सर : डॉ. जनक राज को विधायक कम डाक्टर अधिक मानते हैं लोग

एएम नाथ। चम्बा : दुनिया के पहले MLA जिनके हाथ में लोग अपनी मेडिकल पर्ची थमाकर कहते हैं दवाई लिख दो सर। कई बार हद तब हो जाती है जब MLA साहब कोट पेंट...
Translate »
error: Content is protected !!