सुक्खू व प्रतिभा संग कांग्रेस ने शिमला रिज पर नोट के बदले MLA के बिकने के खिलाफ निकाला “मशाल जुलूस”

by

मुख्यमंत्री बोले, लोकतंत्र की हत्या की कोशिश में भाजपा

एएम नाथ। शिमला
प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने आज रिज मैदान पर बीजेपी के खलाफ मशाल जलूस निकाला है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एकत्रित हुए और हाथों में मशाल लेकर बीजेपी की केंद्र सरकार के खिलाफ मार्च निकाला।
इस प्रदर्शन में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व मंत्री भी शामिल हुए। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी की केंद्र सरकार लोकतांत्रिक मूल्य को खत्म कर रही है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जिस तरह बीजेपी ने जनता के चुने हुए विधायकों को और नोट के बदले जो बिक जाते हैं लोकतंत्र की हत्या की कोशिश के विरोध में कांग्रेस ने लोकतंत्र बचाओ मार्च किया है।
वन्ही इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का प्रयास न करें। लोकसभा चुनाव में जनता का सामना करें।
केंद्र सरकार ने लोगों से जो फायदे किए थे वह पूरे नहीं हुए। अब लोकसभा चुनाव से पहले प्रलोभन देने का काम किया जा रहा है।
सिलेंडर को 100 रुपए सस्ता किया गया है जो कि नकाफी है। आपदा में केंद्र की तरफ से प्रदेश को कोई बड़ी राहत नहीं दी गई जिससे प्रदेश के लोगों में केंद्र सरकार के खिलाफ काफी रोष हैं।
वहीं प्रतिभा सिंह ने कोआर्डिनेशन कमेटी बनाई जाने को अच्छा कदम बताया, उन्होंने कहा कि संगठन के लोगों को मान सम्मान देने की उनकी मांग थी। कहा कि समय आने पर सभी को मान सम्मान दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पटवारी और उसके निजी एजेंट के खिलाफ 34.70 लाख रुपए रिश्वत लेने के मामले में मामला दर्ज : पटवारी के भाई और पिता को भी रिश्वत लेने की साजिश रचने का आरोप

लुधियाना :विजिलेंस ब्यूरो पंजाब ने पूर्वी लुधियाना में तैनात राजस्‍व पटवारी गुरविन्‍दर सिंह और उसके निजी एजेंट निक्‍कू के खिलाफ 34.70 लाख रुपए रिश्वत लेने के लिए भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है।...
article-image
पंजाब

विख्यात वकील सतीश कुमार लंब का निधन – 2 जनवरी को अंतिम संस्कार

गढ़शंकर, 31 दिसंबर: नगर परिषद गढ़शंकर ने पूर्व प्रधान समाजसेवी व इलाक़े के विख्यात वकील सतीश कुमार लंब का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके अचनचेत निधन पर बीजेपी नेता निमिषा...
हिमाचल प्रदेश

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन’ स्‍कीम के लिए पीएम मोदी का धन्यवादः सत्ती, स्‍कीम के तहत कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा, इलाज, बीमा और स्‍टाइपेंड की सुविधा

ऊना- छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन’ स्कीम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है...
article-image
पंजाब

रोटरी आई बैंक और कोरियन ट्रांसप्लांट सोसायटी द्वारा बैठक का आयोजन : संस्था अब तक 4138 लोगों की आंखों की पुतलियां लगवा चुकी है

गढ़शंकर, 4 दिसंबर: रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी द्वारा आज एस.डी.एम. कार्यालय गढ़शंकर में एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें रोटरी आई बैंक द्वारा लुधियाना निवासी नछत्तर सिंह की आंख का ऑपरेशन...
Translate »
error: Content is protected !!