हर बेटी के जन्मदिन पर एक बूटा बेटी के नाम लगाया जाए : DC मुकेश रेपसवाल 

by
उपायुक्त ने की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं समीक्षा समिति बैठक की अध्यक्षता
एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा कि जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं समीक्षा समिति की बैठक बुधवार को उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में बचत भवन चम्बा में हुई। बैठक में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा संचलित सभी योजनायों की समीक्षा की गई। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार ने सभी योजनायों की उपलब्धियां का वर्णन किया।
बैठक में सक्षम आंगनबाडी के अंतर्गत 100 भवनों पर व्यय पर विचार विमर्श किया गया। उपायुक्त ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण को आदेश दिए कि आंगनबाड़ी भवन में  शौचालय निर्माण का कार्य जल्द से जल्द करवाएं। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को बताया कि सरकार द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, बेटी है अनमोल योजना, मदर टेरेसा, मात्री सहाय संबल योजना, विधवा पुनर्विवाह, स्वयं रोजगार योजना, विशेष महिला उत्थान योजना तथा प्रधान मंत्री मातृ वंदना योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करें।
पोषण अभियान पर चर्चा करते हुए उपायुक्त महोदय ने बताया कि सभी बाल विकास परियोजना अधिक्कारी पोषण ट्रैकर में सही आंकड़ों को दर्ज करवाएं तथा आंगनबाड़ी सभी लाभार्थियों को राशन वितरित करें। साथ ही अति कुपोषित बच्चों की लगातार निगरानी करें तथा कुपोषित बच्चों की पहचान होने पर उन्हें तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में रेफर करें। पोषण पखवाडा पर सभी विभागों को आदेश दिए कि इस दौरान सभी गतिविधियां करें और सभी गतिविधियों को पोषण अभियान के डैशबोर्ड में अंकित करें।
बेटी बचाओ बेटी पढाओ के विषय पर बताते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिले में बालिका के घटते हुए अनुपात पर समस्त विभाग इस बात का पता लगाएं कि इसके क्या कारण हैं और इस सूचना को उपायुक्त को दो सप्ताह में प्रस्तुत करें ताकि इस विषय में व्यापक प्रचार प्रसार किया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि यह कोशिश करें की हर बेटी के जन्मदिन पर एक बूटा बेटी के नाम लगाया जाए।
मिशन वात्सल्य के अंतर्गत जिला बाल सरक्षण इकाई द्वारा बच्चों के प्रति संचालित योजनायों पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर चर्चा करते हुए बताया कि इसका व्यापक प्रसार करें। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत कोई भी लाभार्थी नहीं छुटना चाहिए और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा इस योजना को घर घर तक प्रचार करें।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा, डॉ. जालम सिंह, उपनिदेशक शिक्षा प्यार चंद चाढक, डीआरडीए से सुदेश कुमार, सीडीपीओ भरमोर अमर सिंह वर्मा, मैहला अनुराधा, तीसा भाग चंद, सलूणी आरआर भारद्वाज, चुवाड़ी धर्मवीर, प्रधान काहरी पंचायत शालू देवी, जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ, लेख राज, जिला समन्वयक पोषण विकास शर्मा, ज्योति,  रेखा, रंजना शर्मा, अपराजिता, तनु महाजन, सीसीआई मैहला के इंचार्ज अशोक कुमार, साहो की रतनी व चिल्ली आश्रम तीसाव चम्बा के साथ साथ जिला बाल सरक्षण इकाई के रिंकू, अजय व वन स्टाप सेंटर से मधु व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री ने विद्यालय की शताब्दी वर्ष गांठ व वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में नवाजे मेधावी : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रावमापा दुलैहड़ में 72 लाख रुपए से नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

मुकेश अग्निहोत्री ने विद्यालय की शताब्दी वर्ष गांठ व वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में नवाजे मेधावी ऊना, 9 नवम्बर – राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुलैहड़ में शताब्दी वर्ष गांठ व वार्षिक पारितोषिक वितरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी कर्मचारियों को एक दिसंबर को नहीं मिलेगा वेतन, इस दिन जारी होगी सैलरी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों को इस महीने मासिक वेतन व पेंशन 2 दिसंबर को मिल सकती है। 1 दिसंबर को अवकाश है, ऐसे में 2 दिसंबर को...
हिमाचल प्रदेश

भरें जाएंगे विभिन्न पद : एचडीबी फाइनाशियल सर्विसिज़ लिमिटेड ऊना व इस्कोन इंडस्ट्री बेला बाथड़ी में

ऊना : मैसर्ज़ एचडीबी फाइनाशियल सर्विसिज़ लिमिटेड ऊना द्वारा पुरूषों के मार्किटिंग/सेल्ज़ एग्जिक्यूटिव के 10 पद अधिसूचित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैरा कोट में सड़क निर्माण को 10 लाख, एक सप्ताह में नल लगाने के दिये निर्देश घुमारवीं की कोट ग्राम पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित : राजेश धर्माणी ने सुनी जन समस्याएं

एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 15 जनवरी: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत कोट ग्राम पंचायत में जन...
Translate »
error: Content is protected !!