28 औद्योगिक इकाइयों को समयबद्ध से जारी की गई इन प्रिंसिपल अप्रूवलः मैसर्ज ब्रांड विल्ज के पार्टनर को होटल व रेस्टोरेंट से संबंधित उद्योग स्थापित करने के लिए जारी की इन प्रिंसिपल अप्रूवल – DC कोमल मित्तल

by

होशियारपुर, 13 मार्च :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज मैसर्ज ब्रांड विल्ज के पार्टनर कुलबीर सिंह को अपना होटल व रेस्टोरेंट से संबंधित उद्योग स्थापित करने के लिए इन प्रिंसिपल अप्रूवल जारी की। उन्होंने बताया कि जिला होशियारपुर में अब तक 28 औद्योगिक इकाइयों को समयबद्ध इन प्रिंसिपल अप्रूवल जारी की गई है और उनकी ओर से अपने उद्योग स्थापित किए गए हैं।

 डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से राज्य में औद्योगिक विकास को प्रफुल्लित करने व उद्योगों को राहत देने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं और इन प्रयासों के अंर्तगत पंजाब सरकार की ओर से बिजनेस फस्र्ट पोर्टल के माध्यम से सिंगल विंडो सिस्टम चलाया जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से औद्योगिक इकाईयां रेगुलेट्री क्लीयरेंस व अन्य सर्विसेज समयबद्ध तरीके से प्राप्त कर सकती हैं।

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से राईट टू बिजनेस एक्ट-2020 लागू किया गया है। उन्होंने इस एक्ट की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस एक्ट के अंर्तगत जो औद्योगिक इकाईयां जिले के अप्रूवल इंडस्ट्रीयल एरिया से बाहर अपनी ईकाई स्थापित करेंगी, उनको 15 दिनों के भीतर व जो औद्योगिक इकाईयां अप्रूवल इंडस्ट्रीयल एरिया में लगेंगी उनको अपना उद्योग स्थापित करने के लिए इन प्रिंसिपल अप्रूवल जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इन प्रिंसिपल अप्रूवल प्राप्त होने के बाद ईकाई अपना औद्योगिक धंधा शुरु कर सकती हैं और रेगुलर अप्रूवल प्राप्त करने के लिए ईकाई को 3 से 6 महीने का समय दिया जाता है। इन प्रिंसिपल अप्रूवल लेने के लिए इकाई को पंजाब बिजनेस फस्र्ट पोर्टल पर अप्लाई करना होता है। उन्होंने

      जिला उद्योग केंद्र के जनरल मैनेजर अरुण कुमार ने बताया कि पंजाब सरकार की इंडस्ट्रीयल एंड बिजनेस डेवलेपमेंट पालिसी-2022 को प्रोत्साहन मिल रहा है और इसके अंर्तगत जिले में वर्ष 2023-24 के दौरान अब तक इनवेस्टमेंट करने के लिए आनलाइन पोर्टल पर 120 इनवेस्टरों की ओर से 1241 करोड़ रुपए की नई इनवेस्टमेंट के लिए प्रपोजलें प्राप्त हुई। इसके अलावा प्रधान मंत्री रोजगार सृजन योजना(पी.एम.ई.जी.पी) के अंर्तगत जिला होशियारपुर को प्राप्त लक्ष्य की 150 प्रतिशत से भी अधिक की प्राप्ति की गई है, जिसके अंर्तगत जिले के 106 आवेदकों की ओर से अपने काम शुरु किए गए हैं। जिला उद्योग केंद्र की ओर से उद्यमियों को सुविधा प्रदान करने के लिए हैल्प डैस्क बनाया गया है, जहां उद्योग स्थापित करने हेतु सारी जानकारी दी जाती है। जिला उद्योग केंद्र होशियारपुर जिले में औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से उद्यमियों को एक सहायक व अनुकूल माहौल प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जल संरक्षण क्रांति लाने के लिए सैनिक दे सकते हैं बड़ा योगदान : अविनाश राय खन्ना

बी.ऐस.एफ. कैम्प खड़कां में जल संरक्षण विषय पर खन्ना ने आयोजित किया जागरूकता सेमिनार होशियारपुर 5 अप्रैल : पूर्व सांसद एवं श्री प्रकाश राय खन्ना श्रीमति कौशल्या देवी खन्ना मैमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साल में की 17 शादियां और 17 कत्ल, मन भरते ही कर देती थी पति का मर्डर – भारत की ब्लैक विडो

दुनिया में कई ऐसे सनकी लोग हुए हैं, जिन्होंने अपनी सनक में कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया। ऐसे लोगों को सीरियल किलर कहा जाता है। भारत में भी कई ऐसे खतरनाक...
article-image
पंजाब

Punjab Govt Urged to Hand

Hoshiarpur/ Daljit Ajnoha/Jan.16 :; The Guru Ravidas Sadhu Sanpradaya Society (Regd.) Punjab has appealed to the Punjab government to vacate and hand over 36 acres of land at Shri Guru Ravidas Begumpura Sadan, Shri...
article-image
पंजाब

थोडी भी बरसात तहिसील कांप्लेक्स गढ़शंकर में जलभराव के चलते हालत बदतर

गढ़शंकर l तहिसील कांप्लेक्स गढ़शंकर का थोड़ी सी बरसात के बाद जलभराव होने के कारण हालात बद से बदतर हो गए। बरसात के बाद मुख्य मार्ग चंडीगढ-होशियारपुर का पानी भी तहसील कॉम्प्लेक्स के अंदर...
Translate »
error: Content is protected !!