मैड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालु सुरक्षा नियमों की करें कड़ाई से अनुपालना – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

by
ऊना, 13 मार्च – डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में 17 से 28 मार्च तक आयोजित होने वाले होली मेले को लेकर मिनी सचिवालय ऊना में एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने पड़ोसी राज्य पंजाब के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की। इस दौरान होली मेले के सफल संचालन व सुरक्षा के दृष्टि से पंजाब के अलग-अलग जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं से सुरक्षा नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
एडीसी ने कहा कि पंजाब राज्य से काफी संख्या में श्रद्धालु ट्रकों, टैªक्टरों-ट्रॉलियों व ट्रालों में सवार होकर बाबा बड़भाग सिंह मेले में शामिल होने के लिए आते हैं जिसके चलते सीमावर्ती बैरियरों पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि मेलावधि के दौरान अंतर्राज्यीय बैरियरों के आगे इन सभी मालवाहकों का जाना प्रतिबंधित रहता है। महेंद्र पाल गुर्जर ने सीमावर्ती इलाके में संयुक्त बैरियर स्थापित करने का आग्रह किया ताकि मालवाहकों के माध्यमों से आने वाले श्रद्धालुओं पर पूर्णतः रोक लगाई जा सके। उन्होंने पंजाब रोडवेज़ व पेप्सू रोड ट्रांस्पोर्ट को बसों की समय सारणी जारी करके ऊना जिला के एचआरटीसी अधिकारियों तथा मेला कमेटी के साथ सांझा करने को कहा।
उन्होंने कहा कि जिला ऊना जिला की सीमा में आगे मालवाहक वाहनों में आने वाले श्ऱाद्धलुओं को आगे नहीं जाने दिया जाएगा जिसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती अंतर्राज्यीय बैरियर पर की जाएगी। एडीसी ने पंजाब के अधिकारी से आग्रह किया कि वे पंजाब से आने वाले श्रद्धालुओं को जागरूक करें कि मैड़ी मेले में जाने के लिए बसों का ही प्रयोग करें। मालवाहन वाहकों से यात्रा करने से बचें ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने से बचा जा सके तथा इस प्रकार के संदेश को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में भी पहुंचाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर एसी वरिन्द्र शर्मा, एएसपी सुरेंद्र शर्मा, एसडीएम नंगल गुरमीत सिंह, रूपनगर से राजपाल हुडल तथा होशियारपुर के प्रशासनिक अधिकारी वर्चुअल बैठक में उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट, स्टीवार्ड और रूम अटेंडेंट के भरे जायेंगे 6 पद : 23 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय मशोबरा में होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

एएम नाथ।  मशोबरा :  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला द्वारा स्टर्लिंग हॉलीडेज रिसोर्ट, कुफरी शिमला के लिए फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट, स्टीवार्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीर्थन घाटी की पेखड़ी पंचायत में चुनावी रण तेज : प्रधान पद सहित 14 प्रत्याशी मैदान में ….शुंगचा वार्ड से निशा देवी औशलिंगा से लाल सिंह निर्विरोध सदस्य घोषित।

चुनाव चिन्ह मिलते ही गांव-गांव में शुरू हुआ प्रचार अभियान। तीर्थन घाटी गुशैनी बंजार (परस राम भारती):- जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत पेखड़ी में पंचायती राज चुनाव इस बार काफी दिलचस्प...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में 1965 किशोरों को लगी कोवैक्सीन की पहली डोजः डीसी

ऊना 7 जनवरी – जिला ऊना में 15-18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत आज 1965किशोरों को कोवैक्सीन की पहली डोज दी गई। सरकारी स्कूल के 795...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में अब तक 1,350 राशन कार्ड ब्लॉक

एएम नाथ। शिमला :  खाद्य नागरिक और उपभोक्ता मामले विभाग ने डिपो से लगातार 3 महीने तक सस्ता राशन नहीं लेने वाले उपभोक्ताओं के राशन कार्ड ब्लॉक करने शुरू कर दिए हैं।  बता दें...
Translate »
error: Content is protected !!