8 उम्मीदवारों की आम आदमी पार्टी ने की सूची जारी : 5 मत्रियों ,एक सीएम मान के करीबी को, एक मोजुदा सांसद व एक कांग्रेस छोड़ कर आए पूर्व विधायक को मैदान में उतारा

by

अजायब सिंह बोपाराय । चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी ने पंजाब में लोक सभा चुनाव के लिए अपने आठ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आठ उम्मीदवारों में पांच मंत्री शामिल है तो एक मुख्यमंत्री भगवंत मान का दोस्त है। इसके इलावा जालंधर के मौजूदा सांसद को जालंधर से दोबारा उतारा गया और कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए गुरप्रीत सिंह जीपी को भी टिकट दे दी गई। जिससे साफ़ हो गया है कि आम आदमी पार्टी मजबूत प्रत्याशी न मिलने पर मंत्रियों को और कुछ दिन आप में शामिल हुए गुरप्रीत सिंह जीपी को टिकट देने को मजबूर होना पड़ा।
पार्टी की और से जारी सूची में अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, फरीदकोट से कर्मजीत अनमोल, बठिंडा से गुरमीत सिंह खुड्डियां, पटियाला से डॉ. बलबीर सिंह और संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर को चुनाव मैदान में उतारा गया है। वहीं जालंधर से मौजूदा सांसद सुशील रिंकू को टिकट दिया गया है। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए गुरप्रीत सिंह जीपी को फतेहगढ़ साहिब से मैदान में उतारा गया है।

आप द्वारा आठ उम्मीदवारों के एलान के बाद अब गुरदासपुर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना और फिरोजपुर से उम्मीदवारों के नाम का एलान किया जाना है । जिसके लिए अभी मंथन जारी है।
आप ने जालंधर रिजर्व सीट से मौजूदा सांसद सुशील रिंकू को ही टिकट दी है। आप की टिकट पर सुशील रिंकू ने जालंधर से उपचुनाव जीता था। मुख्यमंत्री भगवंत मान के करीबी कर्मजीत अनमोल को फरीदकोट से उतारने से से साफ़ हो गया है कि टिकट मुख्यमंत्री मान की चली है।
कर्मजीत अनमोल का है। वे सीएम भगवंत मान के काफी करीबी माने जाते हैं। अनमोल एक बेहतरीन कॉमेडियन और एक्टर हैं। इसके इलावा फतेहगढ़ साहिब से मैदान में उतारे गए गुरप्रीत जीपी पांच दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस का बड़ा एनकाउंटर : गैंगस्टर लांडा हरिके के गुर्गों काे किया ढेर-किया था सरपंच का मर्डर

 अमृतसर :  पुलिस और गुंडे बदमाशों के बीच एक झड़प हुई, जिसमें एक बदमाश को मार गिराया गया है, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। ये मुठभेड़ बुधवार को ब्यास के गांव भिंडर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नागरिक अस्पताल चुवाड़ी में स्थापित होगी लिफ्ट : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने नागरिक अस्पताल चुवाड़ी में एक्स-रे मशीन का किया शुभारम्भ एएम नाथ। चम्बा (चुवाड़ी) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज नागरिक अस्पताल चुवाड़ी का दौरा कर अस्पताल में स्थापित 8.50...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को अधिकारों व क़ानून से करवाया अवगत : गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म में संतुलित आहार की टोकरिया की गई वितरित

संपूर्णता अभियान व सौ दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित एएम नाथ। चम्बा : ज़िला प्रशासन चम्बा के सौजन्य से आज जनसाली आंगनबाड़ी केंद्र में महिला एवं बाल विकास विभाग चंबा की ओर से...
article-image
पंजाब

पिछली बार 1650 से इस बार 4179 मतों से रोढ़ी जीते

गढ़शंकर से आप के जीते विधायक जय कृष्ण सिंह रोढ़ी पेशे से फोटोग्राफर गढ़शंकर: गढ़शंकर विधानसभा हलके से लगातार दूसरी बार चुनाव में जीत दर्ज कर विधायक जय कृष्ण सिंह रोढ़ी पेशे से फोटोग्राफर...
Translate »
error: Content is protected !!