महिलाओं को अधिकारों व क़ानून से करवाया अवगत : गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म में संतुलित आहार की टोकरिया की गई वितरित

by
संपूर्णता अभियान व सौ दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित
एएम नाथ। चम्बा : ज़िला प्रशासन चम्बा के सौजन्य से आज जनसाली आंगनबाड़ी केंद्र में महिला एवं बाल विकास विभाग चंबा की ओर से संपूर्णता अभियान व सौ दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को गोद भराई रस्म में संतुलित आहार की टोकरिया वितरित की गई। साथ हीं उन्हें महिला अधिकारों व क़ानून की जानकारी दीं गई।
इस दौरान महिला एवं बाल विकास अधिकारी चंबा राकेश चौधरी ने उपस्थित महिलाओं को विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में पीरामल फाउंडेशन से विपिन कश्यप द्वारा नवजात बच्चे के जीवन के शुरुआती एक हज़ार दिनों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य विभाग से डॉ हितेश हेल्थ शिक्षक तथा डॉक्टर मेघा ने अनियमित तथा मासिक धर्म के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में तथा 100 दिवसीय जागरूकता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिसमें महिला सशक्तिकरण में महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं,अधिकार, पोषण के बारे, स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं से अवगत करवाया।
गौरतलब है कि संपूर्णता अभियान का शुभारंभ उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने 4 जुलाई को किया था। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नीति आयोग के मानकों के आधार पर आकांक्षी जिला में सुधार लाना है। यह अभियान 30 सितंबर तक चलाया जा रहा है जिसमें जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ महिलाओं व 1 साल तक के बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण करना सुनिश्चित बनाया जाएगा। कार्यक्रम में जिला समन्वयक पोषण अभियान विकास शर्मा, जेंडर स्पेशलिस्ट ज्योति, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1 लाख युवाओं को राजनीति में लाने से बदलेगी देश के राजनीति की दशा और दिशा- एक पेड़ मां के नाम अभियान ने बदला पर्यावरण के प्रति लोगों का नजरिया : जयराम ठाकुर

‘मन की बात’ कार्यक्रम ने देशवासियों की अपेक्षाओं को दिया एक नया मंच एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम में...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

24 किलो चूरा पोसत : हिमाचल के गांव बाथड़ी के दो व्यक्ति 24 किलो चूरा पोसत सहित ग्रिफतार

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के गांव बाथड़ी के दो लोगो को 24 किलो चूरा पोसत सहित ग्रिफतार कर एनडीपीएस एकट तहत मामला दर्ज कर लिया है। गढशंकर पुलिस थाने के एसएचओ करनैल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिंचाई के टैंक में मिला दसवीं की छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस

मंडी : सलापड़ के सयू गांव में शनिवार को 16 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। युवती की पहचान शैलजा ठाकुर पुत्री फिंदर राम गांव सयू डाकघर खुराहल के रूप में हुई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस के डीआईजी जी शिवा कुमार ने एसआईटी सदस्यों से ली फीडबैक: करीब 30 विभिन्न पोस्ट कोड के पेपर लीक मामले में 5 अलग-अलग एफआईआर दर्ज हो चुकी, एसआईटी 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (भंग हो चुके) से करीब 30 विभिन्न पोस्ट कोड के पेपर लीक हुए हैं। जिम्मे कला अध्यापक, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, कंप्यूटर ऑपरेटर, जूनियर ऑडिटर और जेओए आईटी समेत...
Translate »
error: Content is protected !!