ब्लैक फंगस उपचाराधीन, अगर समय पर करवाया जाए इलाज: डा. रंजीत सिंह

by

सिविल सर्जन ने कहा कि लक्षण दिखने पर मरीज डाक्टर से तुरंत करें संपर्क
सैल्फ मैडिकेशन से बचे मरीज, बिना डाक्टर की सलाह के स्टेरॉयड का न करें इस्तेमाल
होशियारपुर : सिविल सर्जन डा. रणजीत सिंह ने बताया कि म्यूकोर्मिकोसिस जिसको आम तौर पर ब्लैक फंगस कहा जाता है, यह एक फंगल इनफेक्शन होती है और इससे घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि अगर समय पर मरीज डाक्टर से संपर्क करे तो इस बीमारी का इलाज संभव है। उन्होंने कहा कि यह बीमारी उन मरीजों को ज्यादा प्रभावित करती है जिनकी रोगों से लडऩे की क्षमता कम होती है, इनमें कैंसर, डायबिटिज, कोविड-19 व अन्य गंभीर बीमारियों वाले मरीज होते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ सावधानियां अपना कर इस बीमारी से बचा जा सकता है।
सिविल सर्जन ने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील करते हुए कहा कि अगर किसी का नाक बंद है और नाक में दर्द आता है, चेहरे के किसी हिस्से में दर्द हो, नाक के आस-पास काले धब्बे पड़ते हैं, सिर दर्द बहुत ज्यादा होती है तो तुरंत डाक्टर से अपना चैकअप करवाएं ताकि समय पर इसका इलाज हो सके। उन्होंने कहा कि कोविड मरीजो खासकर उन मरीजों को जिनको डायबिटिज होती है या जिनको ज्यादा स्टेरॉयड देने पड़ रहे हैं उनमें यह बीमारी पाई जा रही है। क्योंकि उनकी बीमारियों से लडऩे की शक्ति कम हो जाती है। उन्होंने लोगों को अपील करते हुए कहा कि वे सैल्फ मैडिकेशन न करें और न ही अपने आप स्टेरॉयड लें। उन्होंने कहा कि अगर कोई मरीज डाक्टर के पास जाता है और उसे शूगर की बीमारी है तो वह डाक्टर को अपनी पूरी हिस्ट्री दें। उन्होंने कहा कि क्योंकि शूगर का लैवल कंट्रोल करना बहुत जरुरी है, इस लिए डाक्टर अपने हिसाब से मरीज को दवाई देता है।
डा. रंजीत सिंह ने बताया कि कोविड मरीज जब ठीक होकर घर चले जाते हैं तो वे गार्डनिंग करते समय मास्क व दस्ताने पहने और रुटीन में साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें। इसके अलावा अपना शूगर लैवल मानिटर करते रहें और सड़े हुए जैविक पदार्थों जैसे ब्रेड,फल सब्जियां, मिट्टी आदि के संपर्क में आने से बचें। उन्होंने कहा कि सबसे जरुरी बात यह है कि अगर किसी में इस बीमारी से संबंधित लक्षण दिखे तो वे तुरंत डाक्टर से संपर्क करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रदेश की मंडियों में 95 प्रतिशत धान की हो चुकी है खरीद: लाल चंद कटारुचक्क

मंडियों में पहुंचे 61 लाख मीट्रिक टन धान में से 60 लाख मीट्रिक टन धान की अब तक हुई खरीद खाद्य, सिविल सप्लाई व उपभोक्ता मामले और वन व वन्य जीव मंत्री ने दाना...
article-image
पंजाब

सेवानिवृत्त होने पर मास्टर शाम सुंदर कपूर का सन्मान

गढ़शंकर – मास्टर शाम सुंदर लेक्चरार का सीनियर सेकेंडरी स्कूल नवाशहर से सेवानिवृत्त होने पर सरकारी टीचर्स यूनियन व पंजाब सुबर्डीनेट सर्विसज फेडरेशन गढ़शंकर द्वारा उनका सन्मान समारोह बाबा भीम राव अंबेडकर भवन खानपुर...
article-image
पंजाब

वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए फैलाई जाए जागरुकता: कोमल मित्तल

लोगों को बूथ लैवल अधिकारियों को सहयोग देने की अपील की होशियारपुर : 20 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने समूह चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारियों को वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के...
article-image
पंजाब

वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत 8 मार्च को/राज पाल रावल सीजेएम

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : सदस्य सचिव, पंजाब राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, एसएएस नगर, मोहाली के दिशा निर्देशों पर जिला स्तरीय और सब डिवीजन स्तरीय वर्ष 2025 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत 8 मार्च 2025...
Translate »
error: Content is protected !!