सेवानिवृत्त होने पर मास्टर शाम सुंदर कपूर का सन्मान

by

गढ़शंकर – मास्टर शाम सुंदर लेक्चरार का सीनियर सेकेंडरी स्कूल नवाशहर से सेवानिवृत्त होने पर सरकारी टीचर्स यूनियन व पंजाब सुबर्डीनेट सर्विसज फेडरेशन गढ़शंकर द्वारा उनका सन्मान समारोह बाबा भीम राव अंबेडकर भवन खानपुर में आयोजित किया गया।इस समारोह में विभिन्न संगठनों की ओर से उन्हें सन्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रधानगी मंडल की ओर से सन्मानपत्र पढ़ते हुए जसवीर सिंह मुकेरियां ने कपूर परिवार की और से जनतक सगठनों में निभाई सेवाओं की सराहना की। इस समारोह को सरकारी टीचर्स यूनियन के प्रधान व राज्य नेता प्रिं अमनदीप शर्मा, सुनील कुमार, जसवीर तलवाड़ा, अमर सिंह, परस राम, नरिंदर अजनोहा, केशव खेपड, पवन गोयल, नरेश भमिया, राजकुमार, सतपाल मिन्हास, पससफ के राज्य प्रधान सतीश राणा, जिला प्रधान मखन सिंह वाहिदपुर, जीत सिंह बनवाईं, मखन सिंह लंगेरी, अमरीक सिंह, रामजी दास चौहान, पेशनर नेता सरूप चंद बीरमपुर, बलवंत राम, गोपाल दास मल्होत्रा, कलभूषण कुमार व रेशम सिंह चित्रकार ने भी संबोधित किया। मास्टर शाम सुंदर कपूर ने सन्मानित करने पर सभी साथियों का धन्यवाद किया व उन्होंने सभी सगठनों को अर्थिक सहायता भी भेंट की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भुल्लर की गिरफ्तारी आंखें खोलने वाली, मशीनरी देख क्यों नहीं पाई : भड़के राज्यपाल

चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शुक्रवार को रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तारी को एक ‘आंखें खोलने वाला’ मामला करार दिया। उन्होंने कहा...
article-image
पंजाब

लंगर हॉल टेंट लगाने का कार्य का शुभारंभ पंडित विक्रांत रणदेव ने किया

गढ़शंकर : श्री अमरनाथ माता चिंतापूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिः गढ़शंकर दुआरा क्षेत्रवासीयों के सहयोग से 26 जून से होशियारपुर रोड पर पनसप गोदाम गढ़शंकर के पास श्री अमरनाथ जी एवं अन्य धार्मिक स्थलों की...
Translate »
error: Content is protected !!