पुलिस ने कई अपराधों में शामिल दो गैंगस्टर गिरफ्तार : यह गिरोह लुधियाना, जगरांव, मोगा, बठिंडा और संगरूर के इलाकों में हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, वसूली जैसे कई जघन्य अपराधों में शामिल

by

लुधियाना, 15 मार्च :  पंजाब पुलिस के गैंगस्टर विरोधी कार्यबल (एजीटीएफ) ने कई अपराधों में कथित तौर पर शामिल, एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।   पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये आरोपी दो फरार गैंगस्टर के इशारे पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते थे।  पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”पंजाब एजीटीएफ ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए गुरप्रीत लेहम्बर और जस्सा नूरवाला गिरोह के दो साथियों जगदीप सिंह उर्फ रिंकू और बलविंदर सिंह उर्फ बब्बू को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लुधियाना, जगरांव, मोगा, बठिंडा और संगरूर के इलाकों में हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, वसूली जैसे कई जघन्य अपराधों में शामिल है।”

                                उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास है।  उन्होंने बताया, ”रिंकू मोगा में हत्या के प्रयास के एक मामले में घोषित अपराधी है। दूसरे आरोपी बब्बू ने जून 2023 में लुधियाना के नीलों में एसटीएफ के एक दल पर गोलियां चलायी थी और वह तब से फरार था।”  यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी फरार गैंगस्टर लेहम्बर और नूरवाला के निर्देश पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते थे।  पुलिस ने बताया कि उनके पास से दो पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाढ़ प्रबंधन को लेकर एस.डी.एम. ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के निर्देशों पर एस.डी.एम. होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर ने आज अपने कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा...
article-image
पंजाब

Annual function of GSS School

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.01 : The 12th Annual Prize Distribution Function of Government Senior Secondary School Ajnoha was celebrated with great enthusiasm under the leadership of Madam Sunita Rani, President of School Management Committee and School...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब रोडवेज की बस और कार को घसीटता हुआ ले गया बेकाबू ट्रक…. तीन की मौत

घरौंडा  : बुधवार की सुबह करनाल जिले के घरौंडा में नेशनल हाइवे-44 पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। यहां एक अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने कहर बरपाते हुए पंजाब रोडवेज की बस,...
Translate »
error: Content is protected !!