एनकाउंटर में पुलिस कांस्टेबल की गोली लगने से मौत : पुलिस द्वारा की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर घायल, वेपन फेंक फरार- पुलिस ने किया इलाका सील

by

अजायब सिंह बोपाराय । होशियारपुर : मुकेरिया के गांव मेहतपुर के पास सीआईए स्टाफ और गैंगस्टर में एनकाउंटर हुया। जिसमें गैंगस्टर द्वारा की गई फायरिंग में एक गोली सीआईए स्टाफ के सीनियर कॉन्स्टेबल अमृतपाल सिंह की छाती में गोली लगी और गंभीर घायल हो गया है ।  सीनियर  कॉन्स्टेबल अमृतपाल सिंह को मुकेरिया के निजी अस्पताल में भर्ती ले जाया गया। वहां पर इलाज दौरान उस्सकी मौत हो गई। इसके इलावा एनकाउंटर में गैंगस्टर घायल होने के बाद वहां से फरार होने में सफल हो गया।
जानकारी मुताबिक होशियारपुर सीआईए स्टाफ की टीम एक मुखबर की सूचना मिली थी कि गांव मंसूरपुर में गैंगस्टर राणा मंसूरपुरिया हथियारों के साथ छिपा हुआ है। जिस पर पुलिस ने ट्रैप लगा दिया। लेकिन पुलिस को देखते ही गैंगस्टर राणा मंसूरपुरिया ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई की तो उसमें गैंगस्टर राणा मंसूरपुरिया घायल हो गया और घटनास्थल पर वेपन फेंक कर फरार हो गया था। उसकी तलाश के लिए पूरे एरिया को सील कर दिया गया है। आसपास घरों और खेतों की तलाशी जारी है। डीएसपी विपन कुमार मुताबिक घटनास्थल से करीब 10 चले हुए खोल बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि एनकाउंटर में हेड कॉन्स्टेबल को गोली लगी। जिसे इलाज के लिए मुकेरियां के प्रणव अस्पताल लाया गया। वहां पर इलाज के कुछ देर बाद ही डॉक्टरों ने हेड कॉन्स्टेबल अमृतपाल सिंह मृत घोषित कर दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला के 1111 आंगनवाड़ी केन्द्रों में 9 से 23 अप्रैल तक मनाया जाएगा पोषण पखवाड़ा

जीवन के पहले 6 वर्षों में मस्तिष्क का अधिकतम विकास सुनिश्चित करने हेतु 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू एएम नाथ।  बिलासपुर 09 अप्रैल: जिला कार्यक्रम अधिकारी बिलासपुर नरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घाटे के और रूट होंगे बंद, बस बेड़ा कम करेगा निगम : एचआरटीसी के 31 डिपो में 3180 बसें –  स्क्रैप होंगे पुराने वाहन

शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के घाटे के रूटों को बंद करने की तैयारी है। अभी तक राज्य सरकार ने 275 रूटों को बंद करने की स्वीकृति दी है। इसमें 107 रूट बंद...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शहीद अमरीक सिंह पंचतत्व में विलीन : शहीद को बेटे अभिनव ने दी मुखाग्नि, पैतृक गांव गणु मंदवाड़ा में दी अंतिम विदाई

ऊना : जिले के शहीद अमरीक सिंह आज पैतृक गांव गणु मंदवाड़ा में पंचतत्व में विलीन हो गए। शहीद को बेटे अभिनव ने मुखाग्नि देकर दुनिया से विदा किया। वहीं पूरा गांव और रिश्तेदार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीसा कॉलेज में हुआ मतदान प्रक्रिया संबंधी चुनाव पूर्वाभ्यास 

  एएम नाथ। चंबा :  चुराह विधानसभा क्षेत्र में आगामी लोकसभा चुनावों  के दृष्टिगत मतदान प्रक्रिया संबंधी चुनाव पूर्वाभ्यास  राजकीय महाविद्यालय तीसा में हुआ। इस दौरान पीठासीन अधिकारियो, सहायक पीठासीन अधिकारियो व पौलिग अधिकारियो...
Translate »
error: Content is protected !!