समूह राजनीतिक दल आदर्श चुनाव आचार संहिता के नियमों का पालन बनाएं यकीनीः कोमल मित्तल

by

जिला चुनाव अधिकारी की ओर से राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
होशियारपुर, 17 मार्चः
भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से लोक सभा चुनाव-2024 की घोषणा कर दी गई है व इसके तुरंत प्रभाव से चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। इस लिए समूह राजनीतिक पार्टियां आदर्श चुनाव आचार संहिता के नियमों का पालन करना यकीनी बनाएं।
यह विचार डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने समूह राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बुलाई बैठक के दौरान किया। चुनाव आचार संहिता की हिदायतों के प्रति संबंधित पक्षों को परिचित करवाने के लिए बुलाई इस बैठक के मौके पर उनके साथ एस.एस.पी सुरेंद्र लांबाअतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबासहायक कमिश्नर दिव्या.पीएस.पी मनोज ठाकुरतहसीलदार चुनाव सर्बजीत सिंहचुनाव कानूनगो दीपक कुमारहरप्रीत सिंहमेघा मेहता व लखबीर सिंह भी मौजूद थे।
उन्होंने अपील की कि अपने प्रचार के दौरान हर पक्ष से हिदायतों का पालन यकीनी बनाया जाए व किसी भी समाज, जाति व धार्मिक भावना को ठेस न पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रचार के लिए धार्मिक स्थानों का प्रयोग नहीं किया जा सकता। गांवों में सामाजिक एकत्रीकरण के नाम पर चुनाव प्रचार भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव से संबंधित कोई भी गतिविध करने के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी से मंजूरी लेना अनिवार्य व बिना मंजूरी कोई भी काम न किया जाए। इस मौके पर इंडियन नेशनल कांग्रेस से रजनीश टंडन, आम आदमी पार्टी से जसपाल सिंह, शिरोमणि अकाली दल से जगतार सिंह व भारतीय जनता पार्टी से भूषण कुमार शर्मा भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीन पिस्टल 32 बोर और 16 कारतूस पुलिस ने पकड़े दो गुर्गो से : पटियाला पुलिस ने एसके खरौड़ और गांधी गैंग के दो गुर्गे को गिरफ्तार

पटियाला : पटियाला पुलिस ने इंटरस्टेट नाकाबंदी व पेट्रोलिंग ऑपरेशन के तहत एसके खरौड़ और गांधी गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन पिस्टल 32 बोर और 16 कारतूस...
article-image
Uncategorized , पंजाब

करतारपुर साहिब गुरुद्वारा : जमकर हुई बेअदबी, चली मीट-शराब की पार्टी, अफसर कर रहे थे डांस

नई दिल्ली: पाकिस्तान से मिली बड़ी खबर के अनुसार यहां के करतारपुर साहिब गुरुद्वारा में हुई बेअदबी की खबर से ख़ासा बवाल मचा हुआ है। उलेखनीय है कि नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक...
article-image
पंजाब

6 महीने की बच्ची की हत्या : नाना-नानी ने गला घोंट दिया…मां छोड़कर प्रेमी संग भागी तो रहती थी दिन-रात रोती

जालंधर :  जालंधर जिले में 6 माह की बच्ची की उसके नाना-नानी ने हत्या कर दी। बच्ची की मां तीसरी शादी करने के बाद अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। भागने से पहले...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मन की बात कार्यक्रम का आयोजन : भाजपा जिला कठुआ के उपाध्यक्ष बनने पर इंदु महाजन सम्मानित

पुनीत महाजन : चंडीगढ़ /कठुआ, 1 जून।  भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इंदु महाजन के निवास स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 134वें एपिसोड को सामूहिक रूप से सुना गया।...
Translate »
error: Content is protected !!