कुलवीर सिंह खख यूके व रेशम सिंह अमेरिका ने खालसा कॉलेज के जरूरतमंद विद्यार्थियों को 1.50 लाख का दान दिया

by
गढ़शंकर, 18 मार्च: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के पूर्व छात्र और गांव मोहनवाल निवासी कुलवीर सिंह खख यूके कबड्डी फेडरेशन लैस्टर के अध्यक्ष और रेशम सिंह अमेरिका ने खालसा कॉलेज के जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए 1.50 लाख की आर्थिक राशि भेंट की। कॉलेज पहुंचे रेशम सिंह अमेरिका की और से एक लाख और कुलवीर सिंह यूके की और से 50 हजार रूपये की राशि कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल प्रो. लखविंदरजीत कौर को भेंट की और उन्होंने आश्वासन दिया कि वह भविष्य में भी जरूरतमंद छात्रों की मदद करते रहेंगे तथा कॉलेज के विकास में योगदान देते रहेंगे। कॉलेज कैम्प का दौरा करते हुए उन्होंने कॉलेज द्वारा की जा रही प्रगति की सराहना की। इस अवसर पर कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने कुलवीर सिंह खख और रेशम सिंह यूएसए को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके द्वारा दी गई आर्थिक मदद को जरूरतमंद छात्रों के बीच उचित तरीके से वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों के सिर पर पिता का साया नहीं है, परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, किसी के माता या पिता किसी बीमारी से पीड़ित हैं या विद्यार्थियों के लिए वजीफे की सुविधा नहीं है, ऐसे विद्यार्थियों की आर्थिक मदद कर उनकी पढ़ाई को निर्विघ्न जारी रखने में योगदान डाला जाएगा। इस अवसर पर जोगिंदर सिंह थांदी यू.के. एवं रेशम सिंह खख भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस इंस्पेक्टर केवल कृष्ण गिरफ्तार : 40000 रिश्वत लेते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

तलवाड़ा ( राकेश शर्मा) : तलवाड़ा थाने में कार्यरत इंस्पेक्टर केवल कृष्ण को 40000 रिश्वत लेते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने...
article-image
पंजाब

ऊना में महिला से कर्मचारी ने की छेड़छाड़… शिकायत की तो अभद्रता पर उतरा

गगरेट :  वन स्टाप सेंटर में आश्रय लेने आई महिला से वहां तैनात कर्मचारी ने छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार किया। यह मामला ऊना के वन स्टाप सेंटर में सामने आया है। महिला ने वहां...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करवाए बेमिसाल विकास कार्य: सुंदर शाम अरोड़ा

कैबिनेट मंत्री ने शेरगढ़ बाइपास से छावनी कलां जाने वाली सडक़ के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत 10.53 लाख रुपए की लागत से बनेगी .78 किलोमीटर लंबी सडक़ होशियारपुर :उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब

जबरन वसूली मामले में केंद्रीय मंत्री बिट्टू के करीबी गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के एक करीबी सहयोगी को पंजाब में जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि युवा...
Translate »
error: Content is protected !!