आर्मस लाईसेंस धारक 25 मार्च तक जमा करवायें हथियार – DC जतिन लाल

by
ऊना, 18 मार्च – लोकसभा चुनाव 2024 के मध्यनजर कानून व्यवस्था और निष्पक्ष व सुचारू रूप से चुनावों के संचालन हेतू जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने जिला के समस्त आर्मस लाईसेंस धारकों को आदेश दिए है कि वे नजदीकी पुलिस थाने व एम्यूनिशन डीलर के पास 25 मार्च सायं 5 बजे तक अपने हथियार जमा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जमा किए गए हथियार 10 जून सायं 5 बजे तक जारी नहीं किए जाएंगे। आदेशों की अवहेलना करने वाले के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा सकती है।
जिला दंड़ाधिकारी ने कहा कि यह आदेश पैरा मिलिट्री, होम गार्ड, पुलिस सिक्योरिटी, बैंक गार्ड या कोई अन्य व्यक्ति जिसे कानून और व्यवस्था की डयूटी सौंपी हो, उनके लिए लागू नहीं होंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्तरों से संबंधित राष्ट्रीय राईफल संघ के साथ जुडे़ खिलाड़ियों पर भी यह आदेश लागू नहीं होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिडनी में 67वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में संसद की संस्था को मजबूत करने के” विषय पर हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया संबोधित

  आस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित 67वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मलेन में भाग लिया। इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार भी उपस्थित थे। इस सम्मेलन में देश दुनियां के सैंकड़ो जन प्रतिनिधि जिनमें अधिकतर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्कड़ स्कूल के होनहार सीपीएस किशोरी लाल ने नवाजे : देश का भविष्य युवा शक्ति पर निर्भर है -सीपीएस किशोरी लाल

रक्कड़ (बैजनाथ) :  मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास किशोरी लाल आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रक्कड़ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि सम्मिलित हुए। सीपीएस ने कहा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नगरोटा शहर में 35 करोड़ से माल रोड बनेगा शिमला की तर्ज पर : आर.एस बाली

पुराना बस स्टैंड में स्कूली छात्रों संग मनाया पर्यावरण दिवस धर्मशाला । नगरोटा बगवां को प्रदेश को सबसे विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। नगरोटा शहर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनावी दायित्वों के सम्यक निर्वहन के लिए नियमों-प्रक्रियाओं की सही जानकारी होना जरूरी : चुनाव प्रक्रिया को पूरी गंभीरता से लें नोडल अधिकारी – डॉ. मदन कुमार

मंडी, 15 दिसम्बर। लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों के क्रम में निर्वाचन विभाग ने शुक्रवार को मंडी में चुनावों को लेकर गठित तमाम समितियों के नोडल अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला लगाई। इसमें उन्हें...
Translate »
error: Content is protected !!