10 ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार

by
गढ़शंकर, 20 मार्च : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए गुरिंदरजीत सिंह एसएचओ गढ़शंकर ने बताया कि डीएसपी गढ़शंकर परमिंदर सिंह के कुशल नेतृत्व में सुरिंदर लांबा एसएसपी होशियारपुर के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए अभियान को उस समय सफलता मिली जब ए. एस.आई रछपाल सिंह की पुलिस पार्टी ने गढ़शंकर के गांव देनोवाल खुर्द के पास गश्त पर थी। पुलिस ने गश्त दौरान एक महिला संदीप कौर उर्फ शेरनी पत्नी कशमीरा निवासी देनोवाल खुर्द की लेडी कर्मचारी के माध्यम से तलाशी ली तो उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एसएचओ ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ गढ़शंकर पुलिस स्टेशन में 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है कि उक्त आरोपी यह हेरोइन किससे खरीदती है और किसे बेचती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कर्ज विवाद को लेकर युवक की हत्या : दंपत्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

कपूरथला :  पंजाब के कपूरथला के बेगोवाल क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई, क्योंकि उसने उधार दिए गए 40,000 रुपये वापस मांगे थे। बेगोवाल पुलिस ने एक दंपत्ति के खिलाफ हत्या...
article-image
दिल्ली , पंजाब

‘आप’ ने पंजाब से गद्दारी करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका : संजय सिंह

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों के साथ गद्दारी करके भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा समेत सभी सांसदों की सदस्यता समाप्त करने के लिए राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति को...
article-image
पंजाब

मंत्री अमन अरोड़ा ने अमृतसर में फहरांया तिरंगा : अमन अरोड़ा ने श्री दरबार साहिब और दुर्गियाना मंदिर में माथा टेका

अमृतसर: देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर अमृतसर में मंत्री अमन अरोड़ा ने तिरंगा फहरांया। गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने से पहले अमन अरोड़ा ने श्री दरबार साहिब और दुर्गियाना मंदिर में माथा...
Translate »
error: Content is protected !!