पंजाब में 24,433 पोलिंग स्टेशनों में से 2416 को अब तक संवेदनशील के तौर पर की गई पहचान : मार्च, 2024 तक पंजाब में कुल 2,12,71,246 वोटर हैं और डुप्लिकेट वोट को रोकने के लिए वोटर सूची का विशेष संक्षिप्त संशोधन के दौरान विशेष यत्न किये – सिबिन सी

by

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने सैक्टर 17 स्थित अपने दफ़्तर में लोक सभा मतदान- 2024 की तैयारियों सम्बन्धी प्रैस कान्फ्ऱेंस की। इस मौके पर उन्होंने आदर्श चुनाव आचार संहिता ( एम. सी. सी.) को सही और उचित ढंग के साथ लागू करने की वचनबद्धता व्यक्त की जिससे राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान यकीनी बनाये जा सकें।   उन्होंने विवरण देते हुये बताया कि 16 मार्च से 18 मार्च, 2024 तक राज्य भर में 24, 433 दीवार लेखन, 15,653 पोस्टरों, 7511 बैनरों और 23,916 जायदादों पर लिखे अन्य लेखनों/विकृतियों को हटाया गया है।

उन्होंने ज़ोर देते हुये कहा कि बल और पैसे की ताकत का दुरुपयोग को रोकने के लिए व्यापक प्रयास किये गए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि केंद्रीय बलों की 25 कंपनियाँ तैनात की गई हैं और इलाके की संवेदनशीलता के आधार पर अतिरिक्त तैनातियां की जाएंगी। उन्होंने बताया कि राज्य में एक मज़बूत जब्ती प्रबंधन प्रणाली लागू की गई है, जिसके नतीजे के तौर पर 1 मार्च, 2024 से अब तक 113.45 करोड़ रुपए की ज़ब्तियां हुई हैं।उन्होंने आगे बताया कि सी-विजील एप के द्वारा 119 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 86 जायज़ पायी गई हैं और हल कर दीं गई हैं। इसके इलावा अंतरराज्यीय नाकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और ज़रुरी उपकरणों के साथ लैस फ्लाइंग स्क्वाड अंतर- जि़ला चौकियों पर तैनात किये गए हैं।

सिबिन सी ने कहा कि राज्य के 24,433 पोलिंग स्टेशनों में से 2416 को अब तक संवेदनशील के तौर पर पहचाना गया है, जिनको अतिरिक्त सुरक्षा उपायों की ज़रूरत है। सभी पोलिंग स्टेशनों पर सीसीटीवी इंस्टालेशन और केंद्रीकृत निगरानी लागू की जायेगी। उन्होंने बताया कि ‘ इस बार 70 पार’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 12,000 पोलिंग स्टेशनों पर ख़ास ध्यान दिया जा रहा है, जहाँ मतदान राष्ट्रीय और राज्य के अन्य हिस्सों की अपेक्षा 2019 में औसत की अपेक्षा कम रहा था।उन्होंने बताया कि जि़ला चुनाव अधिकारियों- कम- डिप्टी कमिशनरों को हिदायत की गई है कि वह पोलिंग स्टेशनों पर पीने वाले पानी, शौचालय, दिशा सूचक, रैंप/ व्हील चेयर, हेल्प डैस्क, वोटर सुविधा केंद्र, अपेक्षित रौशनी और शैड की सुविधा को यकीनी बनाएं।   उन्होंने बताया कि 1 मार्च, 2024 तक पंजाब में कुल 2,12,71,246 वोटर हैं और डुप्लिकेट वोट को रोकने के लिए वोटर सूची का विशेष संक्षिप्त संशोधन के दौरान विशेष यत्न किये गए हैं। इसके इलावा वोटर सूची संशोधन के हर पड़ाव पर राजनैतिक पार्टियों के साथ नियमित मीटिंगें की गई हैं और उनको ऐतराज़ देने का मौका प्रदान किया गया है। सिबिन सी ने ज़ोर देते हुये कहा कि मीडिया चुनाव आयोग की आँख और कान के तौर पर काम करें जिससे मतदान आज़ाद और निष्पक्ष ढंग के साथ निपटाये जा सकें। मुख्य चुनाव अधिकारी ने वचनबद्धता जतायी कि वह मीडिया के साथ सक्रियता के साथ जुड़े रहेंगे और मीडिया के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों तक पहुंचाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Candidates should take maximum advantage

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/june 17 :District Employment Generation, Skill Development and Training Officer Hoshiarpur, Mrs. Ramandeep Kaur said that many efforts are being made by District Employment and Business Bureau Hoshiarpur to provide employment to unemployed...
article-image
पंजाब

श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन में गौशाला का शुभारंभ 29 जनवरी को होगा : महंत उदय गिरी जी

*इस अवसर पर विशेष तौर पर निशुल्क मेडिकल कैंप एलोपैथी कैंप,आंखों की जांच और होम्योपैथी कैंप लगाए जाएंगे *गौ शाला का शुभारंभ महंत उदय गिरी जी महाराज करेंगे होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के...
article-image
पंजाब

जाखड़ के खिलाफ मामले दर्ज करने की मांग…..भाजपा नेता निमिशा मेहता की अगुवाई में पंचों, सरपंचों तथा नंबरदारों ने दी डीएसपी को शिकायत

मामला अनुसूचित जाति भाईचारे खिलाफ जाखड़ की अपमानजनक टिप्पणियों का गढ़शंकर :  पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखल द्वारा अनुसूचित जाति भाईचारे के खिलाफ की अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता निमिशा मेहता...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर क्षेत्र के समाजसेवी लोगों ने बीडीसी नवांशहर में किया रक्तदान  

गढ़शंकर, 21 जुलाई : क्षेत्र के समाजसेवियों द्वारा बीडीसी ब्लड सेंटर नवांशहर में रक्तदान किया गया। हरजीत सिंह डानसीवाल ने बताया कि इस शिविर में बड़ी संख्या में युवा पहुंचे और रक्तदान किया जिसे...
Translate »
error: Content is protected !!