कांग्रेस की स्थिति आज इतनी दयनीय कि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे : सुरेश कश्यप

by

शिमला :  लोकसभा चुनाव हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होना है और वोटों की गिनती 4 जून को होगी।  भारतीय जनता पार्टी ने  अपने दो प्रत्याशियों के नामों ऐलान कर चुकी है। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया है।  शिमला संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने शिमला शहर से प्रचार की शुरुआत की। सुरेश कश्यप ने हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीट पर बीजेपी की जीत का दावा किया है।

पिछली बार से भी बड़ी होगी जीत :   सुरेश कश्यप ने कहा कि साल 2019 में उन्होंने करीब तीन लाख 27 हजार वोट के मार्जिन से चुनाव जीता था। उन्होंने दावा किया है कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत का मार्जिन और भी ज्यादा होगा. सुरेश कश्यप ने कहा कि आज पूरे देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास है।भारत तेजी से विकास कर रहा है और कांग्रेस को यह बात रास नहीं आ रही।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए बीजेपी प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति आज इतनी दयनीय हो चुकी है कि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता आज खुद सामने आकर चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर रहे हैं।

‘चारों सीटें जीतकर PM मोदी की झोली में डालेंगे :   पूर्व में हिमाचल बीजेपी के अध्यक्ष और शिमला से बीजेपी प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2027 तक भारत को पूरे विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और साल 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और सरकार के विकास की बदौलत भारतीय जनता पार्टी चुनाव में 370 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी।

लोकसभा चुनाव में बीजेपी के प्रचंड बहुमत से जीत का दावा करते हुए सुरेश कश्यप ने कहा, “पूरे देश में एनडीए 400 से ज्यादा सीटों पर जीत के लक्ष्य को हासिल करेगी।  उन्होंने कहा कि बीजेपी साल 2014 और साल 2019 की तरह ही साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भी हिमाचल की चारों सीट जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार का युद्ध नशों के विरुद्ध हुआ ठुस्स : खन्ना ….कहा, पंजाब में नशों की भेंट चढ़ रहे युवा, नशा तस्करों को पंजाब सरकार की ढील

होशियारपुर 08 अप्रैल  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान नेतृत्व वाली पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का युद्ध नशों के विरुद्ध पूरी तरह ठुस्स हो चूका है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जगत पंचायत में संयुक्त जागरूकता शिविर आयोजित

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) :  जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आज महिला एवं बाल विकास विभाग भरमौर द्वारा पंचायत जगत में एक दिवसीय संयुक्त जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंगलवार को शिव शंकर कोल्ड स्टोर से घालूवाल पुल तक बंद रहेगा : पुराना होशियारपुर रोड़ वनमित्र भर्ती के दृष्टिगत जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल ने जारी किए आदेश

ऊना, 3 फरवरी – जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं कि 6 फरवरी को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

21 सितम्बर से ज्वालाजी में हर प्रकार के हथियारों पर प्रतिबंध – 22 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक आयोजित होगे अश्विन नवरात्र मेले : एसडीएम डॉ संजीव शर्मा

राकेश शर्मा l. ज्वालामुखी /तलवाड़ा :  22 सितम्बर 2025 से 1 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले अश्विन नवरात्र मेलों के दृष्टिगत ज्वालाजी नगर पंचायत क्षेत्र में 21 सितम्बर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक...
Translate »
error: Content is protected !!