ट्रैक्टर ट्राली की हुक टूटने से एक की मौत, एक गंभीर घायल 

by
गढ़शंकर,  23 मार्च : स्थानीय चंडीगढ़-होशियारपुर मार्ग पर अड्डा सतनौर के समीप तूड़ी से लदे एक ट्रैक्टर-ट्राली की हुक टूट जाने से चालाक की मौत हो गई जबकि उसके साथ सवार एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। जानकारी अनुसार गुरप्रीत सिंह (35) पुत्र हरनेक सिंह निवासी मुक्तसर साहिब अपने साथी गुरुसेवक सिंह पुत्र मंदर सिंह निवासी मुक्तसर अपने सोनालिका ट्रैक्टर पर तूड़ी लेकर पेपर मिल सैला खुर्द जा रहा था। जब वह गांव सतनौर के समीप पहुंचे तो ट्रैक्टर-ट्राली की हुक टूट गई जिससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भ्यानक था कि ट्रैक्टर बुरी तरह से ट्राली के नीचे आ गया और चालक गुरप्रीत सिंह की बुरी तरह से घुटने से मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी गुरुसेवक सिंह गंभीर घायल हो गया। घायल को स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आगे रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई लखबीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

टेक्निकल सर्विसेज युनियन द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम गढ़शंकर को ज्ञापन 

गढ़शंकर, 4 सितंबर : टेक्निकल सर्विसेज युनियन की प्रांतीय कमेटी व पावरकाम ठेका मुलायम युनियन पंजाब द्वारा संयुक्त रूप से एसडीएम गढ़शंकर के माध्यम से मुख्यमंत्री पंजाब को एक ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टीआई में दूसरे चरण के दाखिले जारी : आईटीआई में प्रवेश पाने के लिए मिल रही है छूट

ऊना,16 अगस्त : हिमाचल व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अर्न्तगत संचलित सन्तोषगढ़ स्थित हिम गौरव आई टी आई में दाखिले हेतू पहले चरण में काफी कम्पीटीशन रहा जिसमें हिमाचल के अलावा...
article-image
पंजाब

बैल गाडिय़ों की दौड़ा शुरू करवाने के लिए डिप्टी सपीकर रोड़ी को सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर । बैल दोड़ाक वीर तथा संघर्ष कमेटी पंजाब दुारा पंजाब में लंबे समय से बैल गाडिय़ों की दौड़े बंद होने को लेकर दोबारा बैल गाड़ी की दौड़ों को शुरू करने की मांग को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पट्टा ब्लॉक में मतदान दल निर्धारित स्थलों के लिए रवाना

पट्टा मेहलोग, 24 मई (तारा) :  पट्टा ब्लॉक में पंचायत चुनावों के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से रविवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पट्टा मेहलोग में मतदान...
Translate »
error: Content is protected !!