पंजाब में पहली ब्रेन डैड मरीज की किडनी को ट्रांसप्लांट : 33 वर्षीय महिला व मोगा के 32 वर्षीय युवक की जिंदगी अब डायलिसिस की नहीं रहेगी मोहताज

by

लुधियाना :   लुधियाना की 33 वर्षीय महिला व मोगा के 32 वर्षीय युवक की जिंदगी अब डायलिसिस की मोहताज नहीं रहेगी। मोहाली के एक अस्पताल में ब्रेन डैड घोषित लेह की 56 वर्षीय महिला व चंडीगढ़ के 65 वर्षीय व्यक्ति की किडनियां इन दोनों किडनी रोगियों को ट्रांसप्लांट कर दी गई हैं।  अकाई अस्पताल के प्रबंधकों ने प्रैस कांफ्रैंस में दावा किया कि पंजाब में पहली ब्रेन डैड मरीज की किडनी को ट्रांसप्लांट किया गया है। असल में जिस भी मरीज को लाइव डोनर से किडनी नहीं मिल पाती है तो उसकी उम्मीद ब्रेन डैड मरीज से किडनी मिलने पर टिक जाती है। वह रजिस्ट्री में अपना नाम दर्ज करवा देते हैं। कुछ दिन पहले जब मोहाली के अस्पताल में दो मरीज ब्रेन डैड हुए तो उनके परिवार ने उनके अंग डोनेट करने का फैसला किया गया। इसके बाद लुधियाना के अकाई अस्पताल में दोनों मरीजों की किडनियां दूसरे मरीजों को ट्रांसप्लांट करने का फैसला हुआ।

नई जिंदगी पाने वाले मरीजों के परिजन बोले- हम भी करेंगे अंगदान
ट्रांसप्लांट से नई जिंदगी पाने वाली लुधियाना निवासी महिला के पति व मोगा निवासी युवक के भाई ने कहा कि वह डोनर्स के परिवार व डॉक्टर्स की टीम व पुलिस के आभारी हैं, जिनके संयुक्त प्रयास से हमारे मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट हो पाई। उन्होंने कहा कि अब वह खुद भी अंगदान का फार्म भरेंगे ताकि मरणोपरांत उनके अंग भी किसी के काम आ सकें।

पंजाब में पहली बार शुरुआत हुई, उम्मीद है आर्गन डोनेशन का सिलसिला जारी रहेगा: डॉ. औलख
शुक्रवार को प्रैस कांफ्रैंस में अकाई अस्पताल के चीफ ट्रांसप्लांट सजर्न डॉ. बलदेव सिंह औलख ने कहा कि ब्रेन डेड मरीज की किडनी, लिवर, हार्ट, पेनक्रियाज समेत 8 अंग व 50 टिश्यूज दूसरे मरीजों के काम आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्पेन व ऑस्ट्रिया जैसे देशों में लोग जन्मजात आर्गन डोनर होते हैं लेकिन हमारे यहां आर्गन डोनेशन को लेकर इतनी जागरूकता नहीं है। पंजाब में पहली बार ब्रेन डैड मरीज की किडनी ट्रांसप्लांट हुई है। नोटो (नैशनल आर्गन एंड टिश्यूज ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन), रोटो नोटो (रीजनल ऑर्गन एंड टिश्यूज ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन) के हैड विपन कौशल व सोटो(स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यूज ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन) के हैड डॉ. गगनीन कौर, पुलिस प्रशासन व अकाई अस्पताल की पूरी टीम की कोआर्डिनेशन से यह संभव हुआ। उम्मीद है कि इस शुरुआत के बाद अब पंजाब में भी ब्रेन डैड मरीज के अंगदान का सिलसिला तेज होगा।

किडनी ला रही गाड़ी के आगे लगी पुलिस की पायलट, टोल पर भी नहीं रोका :  ब्रेन डैड मरीज की किडनी 24 घंटे, लिवर 6 से 8 व हार्ट 6 घंटों से कम वक्त में ट्रांसप्लांट हो जाने चाहिए। उधर, सरकार व पुलिस से तालमेल किया गया ताकि किडनी को कम से कम वक्त में लुधियाना पहुंचाया जा सके। इसके लिए ‘ग्रीन कोरिडोर’ बनाया गया। जिस गाड़ी में किडनी को लाया जा रहा था, उसे मोहाली से लुधियाना तक पुलिस ने एस्कार्ट किया। गाड़ी को टोल प्लाजा पर भी रोका नहीं गया। इसके चलते दोनों मरीजों को 6 से आठ घंटे के भीतर किडनी ट्रांसप्लांट कर दी गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

51 साल के हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान : पीएम मोदी, अरविंद केजरीवाल सहित कई दिग्गजों ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्हें हर तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को...
article-image
पंजाब

बिजली के टावर पर चढ़कर विरोध कर रहे लाइनमैन से पूर्व मंत्री मजीठिया मिले

मुख्यमंत्री शहीद भगत सिंह के नाम पर युवाओं और समाज के अन्य वर्गो को धोखा न दें : मजीठिया पटियाला: 28सितंबर: शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज बिजली के...
पंजाब

तेजधार हथियारों के साथ हमला कर युवक की हत्या : रात अपने खेतों में काम कर रहा था

जालंधर : गांव लद्देवाली में देर रात कार सवार 4 से 5 लोगों ने तेजधार हथियारों के साथ हमला कर युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा निवासी गांव...
article-image
पंजाब

ट्रामाडोल फैक्ट्री का भंडाफोड़ : 70,000 से ज़्यादा ट्रामाडोल टैबलेट, 7.65 लाख रुपये बरामद

अमृतसर :  पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली दवाइयों की गैर कानूनी सप्लाई करने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने नशीले दवाइयों की गैर कानूनी सप्लाई की चेन...
Translate »
error: Content is protected !!