डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने  स्थानीय  बस स्टैंड पर स्थित शहीद स्मारक पर, मोरांवाली में शहीद भगत सिंह की माता विद्यावती और शहीदों को और खटकड़ कलां में शहीदे आजम सरदार भगत सिंह को श्रद्धासुमन किए अर्पित

by

गढ़शंकर  :  शहीदे आजम सरदार भगत सिंह के शहीदी दिवस पर हलका विधायक व डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने अपने साथियों के साथ स्थानीय  बस स्टैंड पर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए और उसके बाद काफिले के साथ शहीद भगत सिंह के गांव मोरांवाली में शहीद भगत सिंह की माता  विद्यावती और शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद पैतृक गांव खटकड़ कलां में शहीदे आजम सरदार भगत सिंह को श्रद्धासुमन भेंट किए गए। डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करते कहा कि शहीद देश की पूंजी हैं। डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कहा कि आज जहां हम शहीद भगत सिंह, राज गुरु, सुखदेव को याद कर रहे हैं,  जिनके बलिदानों की बदौलत हम आज़ाद देश के वारिस बने हैं। इस अवसर पर उनके साथ उनके ओएसडी  चरणजीत सिंह चन्नी, जुझार सिंह सरपंच, बलदीप सिंह सरपंच, पवन कुमार चौधरी जिला परिषद सदस्य, अमरजीत सिंह मोरांवाली, शशि बांगड़ (एमसी), सतवीर सिंह संता, राज कुमार पूर्व कौंसलर माहिलपुर, गुलशन राणा, अशोक कुमार सरपंच, मघर सिंह सरपंच, रिंका चौधरी, मोहित गुप्ता, सुखदेव सिंह दाता, सुखदेव सिंह ढाडा, अजमेर सिंह, राजिंदर कुमार सरपंच, गुरचैन सिंह टिब्बियां, हरि कृष्ण कोट चौधरी, जय पाल, रेशम सिंह पक्खोवाल, हरप्रीत सिंह बैंस, गुरमीत राम टिब्बियां एवं बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के  सदस्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रिश्वतखोरी : महिला ड्रग इंस्पैक्टर एवं दर्जा 4 मुलाजिम रंगे हाथ काबू

पठानकोट : विजिलैंस विभाग ने पठानकोट की महिला ड्रग इंस्पैक्टर भवलीन कौर एवं दर्जा 4 मुलाजिम को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पीडि़त व्यक्ति से मैडिकल स्टोर का लाइसैंस देने के लिए...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीसी बिलासपुर की पहल से संतोष कुमारी को मिली सड़क सुविधा : दिव्यांग सशक्तिकरण की मिसाल

रोहित जसवाल/एएम नाथ। बिलासपुर 29 जनवरी 2025 – जिला प्रशासन बिलासपुर ने एक और सराहनीय पहल के तहत श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के छडोल गांव की निवासी संतोष कुमारी के लिए आवागमन...
article-image
पंजाब

किसान से लेकर जवान तक. अमरिंदर सिंह राजा बडिंग ने संसद में सरकार को इन मुद्दों पर घेरा

18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद के पहले सत्र में विपक्षी दल ‘इंडिया अलायंस’ ने सत्तापक्ष एनडीए पर जमकर हमला बोला।  पहले सत्र के छठे दिन पंजाब के लुधियाना से कांग्रेस सांसद अमरिंदर...
article-image
पंजाब

किरती किसान यूनियन, ब्लॉक गढ़शंकर का प्रतिनिधि अधिवेशन गांव गोलेवाल में संपन

गढ़शंकर : किरती किसान यूनियन, ब्लॉक गढ़शंकर का प्रतिनिधि अधिवेशन गांव गोलेवाल में चुनी गई कमेटियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया, जिसमें संगठन का घोषणापत्र और संविधान पढ़ने के बाद पिछले तीन वर्षों...
Translate »
error: Content is protected !!