विक्रमादित्य ने एक बार फिर से कंगना रनौत पर कसा तंज : सनी देओल के बहाने कंगना पर निशाना

by

शिमला. हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा क्षेत्र देश की सबसे हॉट सीट है। यहां से कंगना रनौत को भाजपा प्रत्याशी घोषित करने के बाद से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। लगातार कांग्रेस और भाजपा नेता एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।

हिमाचल के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एक बार फिर से कंगना रनौत पर हमला किया है। विक्रमादित्य सिंह ने पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा सांसद रहे सन्नी देओल के बहाने कंगना पर जुबानी हमला बोला है। इससे पहले, मंगलवार को भी विक्रमादित्य सिंह ने शिमला के रामपुर में एक कार्यक्रम में कंगना से कई सवाल किए थे। कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पत्र शेयर करते हुए लिखा कि ऐसे हालात मंडी में ना हों, यही प्रभु श्री राम से कामना करता हूँ ।,इसलिए मंडी की प्रबुद्ध जनता जनार्दन को बहुत सोच समझकर अपना जनादेश देने की ज़रूरत हैं।

दरअसल, विक्रमादित्य सिंह ने साल 2019 का सनो देओल का एक लेटर शेयर किया। इस लेटर में सन्नी देओल ने लिखा था कि वह गुरुप्रीत पलहेरी को अपने संसदीय क्षेत्र में सभी तरह की मीटिंग के लिए अधिकृत करते हैं। वह मेरे संसदीय क्षेत्र से जुड़े मसलों को लेकर मीटिंग में शामिल होंगे। बता दें कि सन्नी देओल पर सांसद बनने के बाद अपने लोकसभा क्षेत्र से गायब रहने के आरोप लगते रहे हैं. यहां तक कि उनकी गुमशुदगी के पोस्टर भी वायरल हुए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक ने चंडी में सुनी लोगों की समस्याएं सुनी : विधायक निधि से पूरे हुए कार्यों का किया लोकार्पण

पट्टा मेहलोग , 11 अप्रैल (तारा) : दून के विधायक चौधरी रामकुमार ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान ग्राम पंचायत चंडी के लोगों की समस्याएं सुनी व विधायक निधि से पूरे हुए कार्यों के...
हिमाचल प्रदेश

यूकेजी की 4 साल की बच्ची से स्कूल वैन में अश्लील हरकतें : आरोपी सिक्योरिटी गार्ड पर मामला दर्ज

ऊना : जिले के एक प्राइवेट स्कूल की यूकेजी की 4 साल की बच्ची से स्कूल वैन में अश्लील हरकतें करने और अभद्र व्यवहार का मामला साहमने आया है। यह आरोप एक प्राइवेट स्कूल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाला और सीएम सुक्खू को बदलने पर लगाया फुल स्टॉप : प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह से से भी की बात

एएम नाथ/ अजायब सिंह बोपाराय । शिमला : हिमाचल प्रदेश में जारी सियासी संकट का पटाक्षेप होता दिख रहा है। सूत्रों ने बताया कि राज्य में सुखविंदर सिंह सुक्खू की कुर्सी पर मंडरा रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा विधायक के पीए, पीएसओ सहित भाजपा वर्करों पर लगी धारा- 326

गगरेट । विधानसभा चुनाव के दौरान अभयपुर गांव में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। क्योंकि पुलिस की ओर से...
Translate »
error: Content is protected !!