विक्रमादित्य ने एक बार फिर से कंगना रनौत पर कसा तंज : सनी देओल के बहाने कंगना पर निशाना

by

शिमला. हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा क्षेत्र देश की सबसे हॉट सीट है। यहां से कंगना रनौत को भाजपा प्रत्याशी घोषित करने के बाद से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। लगातार कांग्रेस और भाजपा नेता एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।

हिमाचल के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एक बार फिर से कंगना रनौत पर हमला किया है। विक्रमादित्य सिंह ने पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा सांसद रहे सन्नी देओल के बहाने कंगना पर जुबानी हमला बोला है। इससे पहले, मंगलवार को भी विक्रमादित्य सिंह ने शिमला के रामपुर में एक कार्यक्रम में कंगना से कई सवाल किए थे। कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पत्र शेयर करते हुए लिखा कि ऐसे हालात मंडी में ना हों, यही प्रभु श्री राम से कामना करता हूँ ।,इसलिए मंडी की प्रबुद्ध जनता जनार्दन को बहुत सोच समझकर अपना जनादेश देने की ज़रूरत हैं।

दरअसल, विक्रमादित्य सिंह ने साल 2019 का सनो देओल का एक लेटर शेयर किया। इस लेटर में सन्नी देओल ने लिखा था कि वह गुरुप्रीत पलहेरी को अपने संसदीय क्षेत्र में सभी तरह की मीटिंग के लिए अधिकृत करते हैं। वह मेरे संसदीय क्षेत्र से जुड़े मसलों को लेकर मीटिंग में शामिल होंगे। बता दें कि सन्नी देओल पर सांसद बनने के बाद अपने लोकसभा क्षेत्र से गायब रहने के आरोप लगते रहे हैं. यहां तक कि उनकी गुमशुदगी के पोस्टर भी वायरल हुए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सारी जिंदगी जिन्हें कोसते रहे, आज उन्हीं का किया स्वागत : भाजपा के पुराने नेताओं-कार्यकर्ताओं ने दिल पर पत्थर रख फूलों संग किया नए सदस्यों का वेलकम

एएम नाथ। हमीरपुर : ‘अपने होठों पर तबस्सुम को सजाए बैठे हैं। जख्म गहरे हैं मगर छिपाए बैठे हैं…।’ एक शायर की लिखी ये पक्तियां इतना समझाने के लिए काफी हैं कि दिल न...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जज ने फांसी लगाकर दी जान : बाथरूम में मिला शव, कौन थे ये 30 वर्षीय न्‍यायाधीश?

नई दिल्ली : दिल्‍ली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। साउथ दिल्ली के ग्रीन पार्क में एक न्यायाधीश की आत्महत्या की खबर सामने आई है। सफदरजंग एन्क्लेव पुलिस को डीडी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नवीन शिक्षण विधियों में एआई के उपयोग पर होगी चर्चा : 10 दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के अनुसंधान प्रविधि कार्यशाला का शुभारंभ

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अविनाश राय खन्ना विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर रहे मौजूद एएम नाथ । धर्मशाला, 13 नवंबर : हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के शिक्षा स्कूल में आई.सी.एस.एस.आर. द्वारा प्रायोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर : स्वीप कार्यक्रमों से लोगों को मतदान में भाग लेने के लिए किया जा रहा है प्रेरित

नाहन, 03 अप्रैल। लोकतंत्र के उत्सव यानि लोकसभा चुनाव-2024 में कम से कम 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पूरा करने के लिए सिरमौर जिला के विभिन्न पंचायतों में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से चलाये...
Translate »
error: Content is protected !!