कंगना रनौत का पहला रोड शो मंडी लोक सभा हल्के में, मिला जबरदस्त समर्थन : मंडी की बेटी, मंडी की राष्ट्रवादी आवाज इस चुनाव में निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगी – कंगना रनौत

by

एएम नाथ।  मंडी :  लोकसभा चुनाव के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश की मंडी से टिकट दिया गया है। टिकट मिलने के बाद कंगना ने चुनाव प्रचार का आगाज भी कर दिया है। इसी कड़ी में आज उनकी पहला रोड शो हुआ जिसमें काफी लोग शामिल हुए।  रोड शो में कंगना रनौत पर फूल बरसाए गए और जय श्री राम की गूंज भी सुनाई दी। रोड में लोगों की भारी भीड़ देखते हुए खुद कंगना रनौत भी गदगद हो गईं।

                           इस दौरान कंगना रनौत ने कहा, “आप यहां बड़ी भीड़ देख सकते हैं। बहुत सारे लोग यहां आए हैं। उन सभी को गर्व है कि मंडी की बेटी, मंडी की राष्ट्रवादी आवाज इस चुनाव में निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगी। वहीं जब उनसे पूछा गया कि किन मुद्दों पर वह चुनाव लड़ेंगी तो उन्होंने कहा भाजपा के लिए विकास मुख्य मुद्दा है। .मंडी की जनता दिखा देगी कि उनके दिल में क्या है।”

बता दें, मंडी से टिकट मिलने के बाद से ही कंगना रनौत लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत की ओर से कंगना को लेकर किए गए भद्दे पोस्ट को लेकर भी काफी बवाल मचा था। कंगना रनौत के साथ-साथ बीजेपी के कई नेताओं ने इसकी कड़़ी आलोचना की थी। कांग्रेस से सुप्रिया श्रीनेत के इस्तीफे की मांग भी की जाने लगी थी। सुप्रिया श्रीनेत ने सफाई देते हुए कहा था कि उनके नाम से एक पैरोडी अकाउंट एक्टिव है और ये पोस्ट उन्होंने खुद नहीं किया है। हालांकि उनकी इस सफाई से बीजेपी नेता संतुष्ट नजर नहीं आए।

कंगना ने इससे पहले मंडी सीट से टिकट मिलने के बाद बीजेपी पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कहा था, मेरे प्यारे भारत और भारतीय जनता की अपनी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को मेरा हमेशा बिना शर्त समर्थन रहा है। आज बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझे मेरे जन्मस्थान हिमाचल प्रदेश, मंडी (निर्वाचन क्षेत्र) से अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है, मैं इसका पालन करती हूं। मैं आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल होकर सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रही हूं। मैं एक योग्य कार्यकर्ता और विश्वसनीय लोक सेवक बनने की आशा रखती हूं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिडिम्बा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के उपरान्त मुख्यमंत्री सुक्खू ने विंटर कार्निवल मनाली का शुभारम्भ किया : महिला मंडलों की प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने की घोषणा की

कुल्लू : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुल्लू जिला के मनाली में पांच दिवसीय राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल का शुभारम्भ किया। उन्होंने ऐतिहासिक हिडिम्बा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के उपरान्त परिधि गृह मनाली से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रतवाड़ी स्कूल के कृषि संकाय के बच्चों को मास्टर ट्रेनर संजीव ठाकुर ने दी जानकारी

बच्चों को आरगेनिक खेती, पुष्प उत्पादन की जानकारी दी बीबीएन, 7 जनवरी (तारा) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतवाडी मे कृषि संकाय के विद्यार्थियों को मास्टर ट्रेनर संजीव ठाकुर ने गेस्ट लेक्चर दिया। संजीव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा चुनाव के तर्ज पर होगी लोकसभा चुनाव की मतगणना:जिला निर्वाचन अधिकारी

संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना केन्द्र बनाने का है प्रस्ताव शिमला 03 अप्रैल – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला हमीरपुर के तीनों न्यायिक परिसरों में भी फहराया राष्ट्रीय ध्वज

एएम नाथ।  हमीरपुर 26 जनवरी। जिला के तीनों न्यायिक परिसरों हमीरपुर, बड़सर और नादौन में भी सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिला न्यायिक परिसर में आयोजित समारोह में जिला एवं सत्र न्यायधीश...
Translate »
error: Content is protected !!