सांसद मनीष तिवारी ने बंगा में करोड़ों रुपए के विकास प्रोजेक्ट किए लोकार्पित,. 16 करोड़ रुपए की लागत से अपग्रेड हुए बंगा पावर हाउस का शुभारंभ किया

by

बंगा : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के शहरों और गांवों के सर्वपक्षीय विकास हेतु पूरी तरह से वचनबद्ध है, जिसके तहत करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं। यह प्रगटावा श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने जिला योजना कमेटी के चेयरमैन सतवीर सिंह पल्लीझिक्की, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) अमरदीप सिंह बैंस की उपस्थिति में बंगा में लाखों रुपए के विकास प्रोजेक्ट लोक अर्पित करने के अवसर पर किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा विकास कार्यों हेतु दिल खोलकर ग्रांट दी गई है और इससे राज्य के गांवों व शहरों के नुहार बदली जा रही है।
इस दौरान उन्होंने पावर कारपोरेशन के बंगा पावर हाउस का शुभारंभ किया, जिसे 16 करोड रुपए की लागत से 132 मेगावाट से 220 मेगावाट तक अपग्रेड किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पावर हाउस की समर्था बढ़ने से अब बंगा इलाके में बिजली की सुचारू और निर्विघ्न सप्लाई यकीनी बन गई है।
उन्होंने गांव इस्लामी 42 लाख रुपए की लागत से वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट भी लोक अर्पित किया, जिससे इलाका वासियों को स्वच्छ पेयजल मुहैया होगा। इसके अलावा, उन्होंने वार्ड नंबर 7 में झिक्का रोड पर 22 लाख रुपए की लागत से तैयार की गई गली भी इलाका निवासियों को समर्पित की। इस दौरान उन्होंने बंगा हलके के बेघर लोगों को पांच-पांच मरले के 36 प्लाटों के मालिकाना पत्र भी सौंपे।
इस अवसर पर चेयरमैन मार्केट कमेटी बंगा दरवजीत सिंह पुनिया, पूर्व विधायक चौधरी मोहन लाल, ठेकेदार राजेंद्र सिंह, डॉ हरप्रीत सिंह, डॉ बक्शीश सिंह, सोखी राम बज्जो, एमसी रछपाल कौर, तरविंदर सिंह और जतिंदर कौर मूंगा, निर्मलजीत सोनू, हरपाल सिंह इत्यादि भी शामिल थे।

कैप्शन- बंगा में अपग्रेड किए पावर हाउस का शुभारंभ करते हुए सांसद मनीष तिवारी। साथ हैं जिला योजना कमेटी के चेयरमैन सतवीर सिंह पल्ली झिक्की और अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तन्वी को जन्म दिवस की सतलुज ब्यास टाइम्स की और से हार्दिक शुभकामनाएं

तन्वी पुत्री नटेश कुमार को हार्दिक शुभकामनाएं और तन्वी के पिता नरेश कुमार (नेशनल वाईस प्रेसिडेंट वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन) व माता सुमन देवी कंबाला को वदाई । सतलुज ब्यास टाइम्स  अदारा तन्वी के...
article-image
पंजाब

मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूटने के दर्ज पुराने मामले में 3 गिरफ्तार

गढ़शंकर, 7 सितंबर  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने प्रवासी मजदूरों से मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूटने के 12 फरवरी2024 के दर्ज प मामले में 3 लोगों सतपाल उर्फ ​​शांति पुत्र ज्ञान चंद, अमृतपाल उर्फ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधायकों में मंत्री बनने की शुरू होड़ : सुक्खू मंत्रिमंडल में हलचल

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के दो साल पूरे होने वाले हैं, और इस मौके पर कांग्रेस के विधायकों में मंत्री बनने की रेस शुरू हो गई है। राज्य मंत्रिमंडल...
article-image
पंजाब

धूरी में नए अस्पताल का उद्घाटन….स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में बड़ा कदम

धुरी :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज धूरी में 50 बिस्तरों वाले सब-डिविजनल अस्पताल और 30 बिस्तरों वाले माता-शिशु स्वास्थ्य ब्लॉक का उद्घाटन किया। यह परियोजना संगरूर जिले में स्वास्थ्य ढांचे...
Translate »
error: Content is protected !!