बीजेपी महिला और युवा के साथ हिमाचल विरोधी : घर मे लगी आग का जयराम ठाकुर मना रहे जश्न

by

एएम नाथ। कांगड़ा :  हिमाचल प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ अन्य बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, “बीजेपी के लोग अपने ही घर में लगी आग का जश्न मना रहे हैं। बीजेपी के नेता एक के बाद एक बगावत कर रहे हैं, लेकिन सत्ता के लोग में बीजेपी इसे अनदेखा कर रही है।
कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि बागियों को टिकट देने से बीजेपी की पूरी साजिश जनता के सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि अब लोग जान चुके हैं कि आखिर क्यों बीजेपी नेता ने बागियों को महंगे फाइव स्टार होटलों में ठहराया? क्यों उन्हें चार्टर्ड प्लेन और हेलीकॉप्टर की सैर कराई और क्यों एक महीने तक उन पर करोड़ों रुपए खर्च किए? बागी विधायकों को लेकर मंत्री चंद्र कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा, “आज बागी उस बीजेपी के साथ खड़े हैं, जो युवा और महिलाओं के साथ हिमाचल विरोधी भी है।

बीजेपी पर कृषि मंत्री ने लगाया षड्यंत्र का आरोप : कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री की कुर्सी के लालच में घर में लगी आग को अनदेखा कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के इतिहास में जयराम ठाकुर को लोग सत्ता के लोभी के रूप में याद करेंगे।  उन्होंने कहा कि लालच में आकर ही उन्होंने एक चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश रची।

चंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने ही धन-बल का इस्तेमाल कर राज्य सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र किया, जो असफल रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में लोकप्रिय सरकार जन कल्याण के लिए समर्पित भाव के साथ कार्य कर रही है। लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल के कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश की जनता बीजेपी नेताओं को उनके लालच का जवाब जरुर देगी। प्रदेश की जनता को अवसरवादी और धनबल की राजनीति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ विभाग को जनजातीय क्षेत्र में 17 जून से पहले स्वीकृत पदों में से 50 फ़ीसदी पद भरने के निर्देश

माननीय हाईकोर्ट ने जनजातीय क्षेत्र की समस्याओं को ध्यान में रख लिया कड़ा संज्ञान : डॉ. जनक राज एएम नाथ। चम्बा : भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि बुधवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी अमरजीत सिंह ने दशकों पुराना कबाड़ हटवाया : अनावश्यक रूप से जमा किए गए सामान से हो रही थी दिक्कत

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 30 अक्तूबर। दीपावली के पर्व के लिए जहां सभी लोगों ने अपने-अपने घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, अन्य भवनों एवं परिसरों की सफाई करके इन्हें चमकाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी है,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर की माता के निधन पर उपमुख्यमंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं

चंबा, 2 अक्तूबर : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज चंबा का प्रवास कर विधायक नीरज नैय्यर के निवास स्थल पर उनकी माता स्वर्गीय चंचल नैय्यर के निधन पर शोक व्यक्त किया है । मुकेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शून्य दाखिलों वाले 103 स्कूल होंगे बंद : कम छात्र संख्या वाले 443 स्कूलों को ‘मर्ज’ करने की तैयारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। राज्य शिक्षा निदेशालय ने उन स्कूलों...
Translate »
error: Content is protected !!