सनी देओल का टिकट कटा, हंस राज हंस दिल्ली की जगह अब फरीदकोट से भाजपा ने उतारा मैदान में : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आठवीं सूची की जारी

by

अजायब सिंह बोपाराय / चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी कर दी है। जिसमें पंजाब की छह और पश्चिम बंगाल की दो और ओडिशा की तीन, लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया है। इस सूची में पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह दिनेश सिंह बब्बू को टिकट दिया गया है। इसके अलावा दूसरे दलों से आए सांसदों को भी टिकट दिया गया है। जिसमें जालंधर से सुशील कुमार रिंकू, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू, पटियाला से परनीत कौर को टिकट दिया गया है। इसके इलावा अमृतसर अमृतसर से तरनजीत सिंह संधू को तो दिल्ली की जगह इस बार हंस राज हंस को फरीदकोट से टिकट दी गई है।
भाजपा ने अब तक 414 उम्मीदवारों का एलान : भाजपा ने 543 सदस्यीय लोकसभा चुनाव के लिये अब तक 414 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भारत में पहली बार बड़े स्तर पर राफ्टिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन : 16 से 23 सितंबर तक पंदोआ में आयोजित की जाएगी एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप – उपायुक्त

उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जीती हुई टीमों के अतिरिक्त विश्व की 20 टीमें लेंगी भाग शिमला 09 जून – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहाँ एनआईसी हॉल में एशियन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राम नगर यूथ क्लब द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल हुए जयराम ठाकुर, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Lस्वदेशी अपनाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में योगदान दें : जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आज राम नगर यूथ क्लब द्वारा आयोजित दशहरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी डाक के आदान-प्रदान को ई-डिस्पैच सिस्टम शुरू

एएम नाथ। बिलासपुर, 01 अप्रैल: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला बिलासपुर में समस्त सरकारी डाक का आदान-प्रदान अब ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। इसी सम्बन्ध में ई- ऑफिस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तेज बरसाती पानी में बह गई जीप : 2 युवकों की जान बाल बाल बची

मोहाली। रविवार को हुई तेज बरसात के दौरान जयंती की राव नदी के तेज बहाव में एक आफ-रोडिंग के लिए माडिफाइड जीप बह गई और तीन पलटियां खाकर आगे जाकर फंस गई। जीप को...
Translate »
error: Content is protected !!