श्रद्धालू वाल वाल बचे, आधा दर्जन श्रद्धालु मामूली घायल : श्री गुरु रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब में माथा टेक कर वापिस आ रही संगत की पिकअप अनियत्रिंत होकर पहाड़ी के नीचे लुढ़की

by

गढ़शंकर : श्री गुरु रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब में माथा टेक कर श्रद्धालू पिकअप में वापिस जा रहे थे तो गढीमानसोवाल में पहाड़ी में अनियत्रित होकर पहाड़ी के नीचे को लुटक गई। होशियारपुर के पुलिस थाना मेहटियाना के अंतर्गत पढ़ते गांव हुकड़ाँ से संगत पिकअप में श्री गुरु रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब में माथा टेकने आए थी। पिकअप को हरबंस सिंह पुत्र प्रकाश गांव मुकियाना चला रहा था। जब संगत माथा टेक कर वापिस जा रहे थे और गढ़ी मनसोवाल की पहाड़ी में चढ़ाई में अनिंयत्रित होकर पीछे को वापिस हुई तो पहाड़ी के नीचे पिकअप लुढ़क गई । इस हादसे में करीब आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद होशियारपुर रेफर कर दिया गया। घायलों में पुष्पा रानी पत्नी रौनकी राम, ज्ञान चंद पुत्र शंकर दास, मनजीत कौर पत्नी जरनैल रॉय और रानी पत्नी हरमेश लाल बताए जा रहे हैं। लेकिन सभी श्रद्धालू बाल बाल बच गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी सरकार के बारह साल ऐतिहासिक उपलब्धि : खन्ना

विश्व में बज रहा भारत का डंका : खन्ना होशियारपुर, 11 जून :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि नरेंद्र मोदी बीते 12 लंबे सालों से, यानी 4400 दिनों से, निरंतर तीसरी...
article-image
पंजाब

पंजाब के CM आवास के सामने की सड़क को आम लोगों के लिए खोलने का हाईकोर्ट ने दिया आदेश

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को 1 मई से प्रयोगात्मक आधार पर पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास के सामने नया गांव रोड खोलकर यातायात...
article-image
पंजाब

पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल, 2 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

पंजाब में मान सरकार की तरफ से एक बार फिर एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया गया है. पंजाब सरकार ने तत्काल प्रभाव से दो IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। वहीं, तबादला...
Translate »
error: Content is protected !!