भगवंत मान जानबूझ कर सरकारी खरीद केंद्रों को काॅरपोरेटस के हवाले करके राज्य में ‘मंडी’ व्यवस्था को समाप्त कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

by

संगरूर : शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को संगरूर में कहा कि केंद्र सरकार के एजेंडे को लागू करने के लिए गेंहूं की बिक्री, खरीद, भंडारण और प्रोसेसिंग केंद्रों को खरीद केंद्र घोषित कर कृषि उपज बाजार कमेटियों (एपीएमसी) को भंग करने के लिए आम आदमी पार्टी का बहिष्कार किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आप सरकारी खारीद केंद्रों को कॉरपोरेट घरानों को सौंप रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अकाली दल प्रत्याशियों के नामों की घोषणा जल्द करेगा। वह संगरूर, मलेरकोटला में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।
एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जानबूझ कर सरकारी खरीद केंद्रों को काॅरपोरेटस के हवाले करके राज्य में ‘मंडी’ व्यवस्था को समाप्त कर रहे हैं। सुखबीर ने किसानों से आग्रह किया कि वे भगवंत मान से सभी अनाजों के लिए एमएसपी सुनिश्चित करने के अपने बयान को स्पष्ट करने के लिए कहें। उन्होंने कहा कि मान ने स्पष्ट रूप से कहा था कि आप पार्टी के सत्ता में आने पर राज्य सरकार सभी 22 फसलों के लिए एमएसपी सुनिश्चित करेगी। उन्होने कहा, ‘हालांकि आप पार्टी की सरकार बनने के तुरंत बाद यह वादा भुला दिया गया है।’ बादल ने कहा कि अकाली दल खालसा पंथ और पंजाबियों का सच्चा प्रतिनिधि है। उन्होने कहा, ‘हम पंजाबियों को आकांक्षाओं को समझते हैं और उन्हे पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगें।’
पंजाब की स्थिति पर उन्होंने कहा, ‘आम आदमी पार्टी अपनी राष्ट्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पंजाब के संसाधनों का इस्तेमाल कर रही है। बिल्डरों को बुलाकर उनसे पांच-पांच करोड़ रुपये आप पार्टी के खजाने में जमा करने के लिए कहा जा रहा है। मुख्यमंत्री के परिवार ने कई जगहों पर केबल नेटवर्क पर कब्जा कर लिया है और उसके सदस्यों ने अपना खुद का रैकेट शुरू कर दिया है।’ उन्होंने किसानों की सहायत करने में नाकाम रहने के लिए मुख्यमंत्री की निंदा करते हुए कहा कि किसानों की गेहूं की फसल बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण दूसरी बार बर्बाद हो गई है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि मुख्यमंत्री ने किसानों को अंतरिम राहत देना तो दूर उनके लिए हमदर्दी का एक भी शब्द नही कहा है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता परमिंदर सिंह ढ़ींढसा, इकबाल सिंह झूंदा, गोबिंद सिंह लोंगोवाल, बलदेव सिंह मान, प्रकाश चंद गर्ग, गगनजीत सिंह बरनाला, तेजिंदर सिंह संघरेड़ी, विनरजीत सिंह गोल्डी, राजिंदर सिंह दीपा, गुलजारी मूनक, नाथ सिंह हमीदी, कुलवंत सिंह कीतू और जाहिदा सुलेमान मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

अवैध माइनिंग के आरोप में एक के खिलाफ मामला दर्ज

हरियाणा (होशियारपुर) थाना हरियाना में अवैध माइनिंग के आरोप में  बिहार के अशोक कुमार  के खिलाफ मामला दर्ज किया गया ।एएसआई संजीव कुमार  ने बताया के उनकी टीम गश्त पर थी  ।इस दौरान जब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उपराष्ट्रपति होंगे सीपी राधाकृष्णन : NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने सुदर्शन रेड्डी को हराया, मिले 452 वोट

नई दिल्ली :  देश के नए उपराष्ट्रपति होंगे सीपी राधाकृष्णन होंगे। उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बी सुदर्शन रेड्डी को हराया है। सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट हासिल हुए जबकि बी सुदर्शन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

होम स्टे के नियमों में बदलाव पर उलझन में सुक्खू सरकार : मंत्रिमंडल ने विभाग को वापस भेजा प्रस्ताव

शिमला। हिमाचल में होम स्टे के लिए नियमों में बदलाव पर सरकार उलझन में है। शनिवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में पर्यटन विभाग की ओर से यह प्रस्ताव लाया गया। मामले पर विस्तृत चर्चा...
article-image
पंजाब

120 ग्राम नशीले सहित एक युवक को किया ग्रिफ्तार : पूछताछ में खुलासे पर ग्रिफ्तार युवक के सगे भाई को भी किया नामजद  

गढ़शंकर l  पुलिस चौकी बीनेवाल की पुलिस ने एक युवक को 120 ग्राम नशीले सहित एक को ग्रिफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया है।  और उससे पूछताछ के बाद उसके द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!