हत्या और सबूत मिटाने के प्रयास का शिमला पुलिस ने किया मामला दर्ज : पीट-पीटकर हत्या कर वारदात के सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने व्यक्ति का शव जला दिया था

by

एएम नाथ। शिमला : गत सप्ताह एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर वारदात के सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने व्यक्ति का शव जला दिया। मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के मुताबिक सुन्नी के मझोल गांव की तारा देवी ने बालूगंज थाने में दी शिकायत में बताया है कि उनका बेटा टीकमचंद (38) 8-9 सालों से पनेश के खरयाड़ गांव में सेवाराम के घर में काम करता था। 26 मार्च को सेवाराम की पत्नी प्रभा ने तारा देवी को फोन कर बताया कि गिरने के कारण उनके बेटे की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि तारा देवी ने मामले में बेटे की हत्या की आशंका जाहिर की। तब उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस की जांच में अब तक पता चला है कि ग्रामीणों ने किसी बात को लेकर 21 मार्च की रात को टीकमचंद को बुरी तरह पीटा था। इससे 22 मार्च को उसकी मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या और साक्ष्य मिटाने की जानकारी मिली है। तब मामला दर्ज किया है। मृतक टीकमचंद कुंवारा था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। टीकमचंद ही मजदूरी कर अपना और अपनी मां का भरण-पोषण कर रहा था। शिमला पुलिस मौके से साक्ष्य इकट्ठा करने में जुटी हुई है। फिलहाल इस मामले में किसी आरोपी का नाम सामने नहीं आया।

शव जला दिया बिना माँ को बताए : टीकमचंद की मौत हो जाने से ग्रामीण घबरा गए थे। इसलिए, उन्होंने मृतक के परिजनों को सूचित किए बगैर ही 22 मार्च को उसका शव जला डाला। फिर 4 दिन बाद यानी 26 मार्च को उसकी मां को सूचना दी गई कि उनका बेटा मर गया है। उसका कारण उन्होंने फिसलकर गिर जाना बताया था ।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला ज़िला की धरेच बनी प्रदेश की पहली ग्रीन पंचायत : मुख्यमंत्री ने 500 किलो वाट सौर ऊर्जा संयंत्र का किया शुभारंभ

एएम नाथ। कसुम्पटी  : हिमाचल प्रदेश में ग्रीन पंचायत परियोजना अब धरातल पर साकार होने लगी है। शिमला ज़िला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की धरेच ग्राम पंचायत प्रदेश की पहली ऐसी ग्रीन पंचायत बन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मॉनसून की तबाही: 47 दिनों में 183 मौतें, 972 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मॉनसून भारी तबाही लेकर आया है। राज्य में लगातार बारिश, भूस्खलन, बाढ़ और सड़क हादसों ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांगों को कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए लगेंगे शिविर- ADC निवेदिता नेगी

मंडी, 4 दिसम्बर। एडीसी मंडी निवेदिता नेगी ने बताया कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के माध्यम से दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए मंडी जिला में दो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिशा बैठक में कंगना के तेवर पर सियासी बवाल, नरेश चौहान बोले- ‘सांसद को मर्यादा का पालन करना चाहिए’

एएम नाथ।  शिमला/मंडी। मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के दौरान अधिकारियों के साथ सांसद कंगना रनौत के कथित व्यवहार को लेकर हिमाचल प्रदेश की सियासत गरमा गई है।...
Translate »
error: Content is protected !!