जेल में किसी को डालने या धमकाने से आम आदमी पार्टी डरने वालों में नहीं : भाजपा का दूसरा नाम भ्रष्ट जनता पार्टी – डॉ. संदीप पाठक

by

लुधियाना : भाजपा का दूसरा नाम भ्रष्ट जनता पार्टी बताते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि जेल में किसी को डालने या धमकाने से आम आदमी पार्टी डरने वालों में नहीं है, बल्कि हम जनता के सच्चे सेवक हैं और जनता सब देख रही है। लुधियाना में आम आदमी पार्टी की आयोजित मीटिंग को सम्बोधित करते हुए डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि केजरीवाल कोई इस्तीफा नहीं देंगे, बल्कि जेल से जो ऑर्डर करेंगे वह हम लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि जब से पंजाब में आप की सरकार बनी तब से भाजपा वालों को केजरीवाल से डर लग रहा है और अब एक एक करके सभी को जेल में डाल रहे हैं, लेकिन हम जेल से भी डरने वाले नहीं हैं।

पाठक ने कहा कि देश की जानता केजरीवाल से प्यार करती है। पाठक ने दावा किया कि पंजाब की सभी 13 सीटें जीतकर केजरीवाल की झोली में डालेंगे। आज पंजाब के विधायकों को 50-50 करोड़ की ऑफर देकर उन्हें बीजेपी जॉइन करने को दबाव बनाया जा रहा है।

जिस जिस को जाना है जाने दो : संदीप पाठक ने भरी सभा में अपने पार्टी के विधायकों और उन लीडरों की तरफ इशारा करते कहा कि जो जो एमएलए या नेता आप छोड़ दूसरी पार्टी में जाना चाहते हैं वह खुशी खुशी जा सकते हैं। हम उन्हें सलाम करते हैं। जो विधायक आज बीजेपी में जाना चाहते हैं, उन्हें जनता करारा जवाब देगी। राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने भाजपा को जमकर कोसा। कहा कि जेल में डालने से या डराने-धमकाने से देश नहीं चलता। सवाल तो यह पैदा होता है कि कोर्ट के पास भी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले तो फिर केजरीवाल को जेल में क्यों डाला गया, ये सब देश की जनता जानती है। जनता ही इसका जवाब देगी। आज पीएम नरेंद्र मोदी व उनकी समूची पार्टी अरविंद केजरीवाल नाम से डरी हुई है। उन्होनों ने पार्टी के विधायकों, नेताओं, कार्यकर्ताओं, ब्लॉक अध्यक्षों सभी को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। कहा कि आज एकता में ही बल है। हमें किसी के बहकावे में आकर डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि डटकर सामना करना है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अतुल शर्मा की माता श्रीमती त्रिप्ता शर्मा की रसम पगड़ी बुधवार….10 सितम्बर को होगी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गहरे शोक के साथ सोनालिका इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड, होशियारपुर के एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट श्री अतुल शर्मा ने अपनी आदरणीय माता स्व. श्रीमती त्रिप्ता शर्मा (पत्नी स्व. श्री राम सरूप शर्मा) के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कल्पा में बालिका आश्रम का मुख्यमंत्री ने किया दौरा : अनाथ बच्चे राज्य की जिम्मेदारी हैं और उचित देखभाल इन बच्चों का अधिकार -मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

किन्नौर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला किन्नौर के कल्पा में बालिका आश्रम का दौरा किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार निराश्रित बच्चों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला के मालरोड पर युवक की हत्या का आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

एएम नाथ। शिमला  :   शिमला के मालरोड पर पुलिस सहायता कक्ष के सामने ही एक युवक की गंडासे से हत्या मामले को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक हत्याकांड मामले में मालरोड...
Translate »
error: Content is protected !!