सरकारी एलेमेंटरी मॉडल स्कूल पिपलीवाल का पांचवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शानदार रहा : हरकीरत ने 100 फीसदी अंक हासिल कर पंजाब मेरिट में बनाई जगह

by

गढ़शंकर : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सत्र 2023-24 के लिए घोषित पांचवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम में सरकारी एलीमेंट्री मॉडल स्कूल पिपलीवाल का परिणाम शानदार रहा । यह जानकारी देते हुए स्कूल के मुख्याधापक नितिन सुमन ने बताया कि हरकीरत ने पांचवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 500/500 अंक हासिल कर पंजाब मेरिट में जगह बनाई है। इसके साथ ही रघु कसाना ने 494/500 अंक हासिल किए। राधा रानी ने 466/500 अंक और अनुराग जिंदल ने 465/500 अंक हासिल किए। विधार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल प्रमुख नितिन सुमन और अध्यापिका रमनदीप कौर ने बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसएमसी की चेयरमैन बख्शो देवी, समूह समिति सदस्यों और नगर पंचायत ने खुशी व्यक्त करते हुए विधार्थियों और उनके माता पिता को वदाई दी तथा कहा कि स्कूल के प्रमुख अध्यापक नितिन सुमन और अन्य अधयापको द्वारा करवाई जा रही कड़ी मेहनत के कारण शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में अहम स्थान प्राप्त कर रहे है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश का कर रही सर्वांगीण विकास: सुंदर शाम अरोड़ा

कैबिनेट मंत्री ने गांव बजवाड़ा में 68 लाख के विकास कार्यों का किया उद्घाटन, 20 लाख के विकास कार्य करवाए शुरु होशियारपुर : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि...
article-image
पंजाब

बैंक ऑफ इंडिया गढ़शंकर ने विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए सलोगन लेखन और ड्राइंग प्रतियोगिताएं आयोजित की

गढ़शंकर 31 अक्टूबर – 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक मनाए जा रहे ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ के तहत आज बैंक ऑफ इंडिया गढ़शंकर शाखा प्रबंधक अमन लाल के नेतृत्व में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

20 वर्षीय युवक के अपहरण का मामला :: ऊना पुलिस ने युवती सहित चारों आरोपी किए ग्रिफ्तार, दो आरोपियों को कोर्ट में पेश करके लिया पुलिस रिमांड पर

एक अन्य युवक ओर युवती को भी पकड़ कर लाया जा रहा ऊना रोहित जसवाल। ऊना  :  अरनियाला गांव के एक 20 वर्षीय युवक के अपहरण मामले को ऊना पुलिस ने सुलझा लिया है।...
article-image
पंजाब

पंजाब और राजस्थान में बारिश का अलर्ट : मौसम में बदलाव की संभावना

चंडीगढ़ – गर्मी का मौसम समाप्त होने को है और सर्दी का आगमन नजदीक है। इस बीच, पंजाब में मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 5 अक्टूबर से राज्य में...
Translate »
error: Content is protected !!