50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों एसएमओ डॉ. कंवलजीत सिंह को विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू : ठेकेदार को नोटिस भेजकर कर रहा था परेशान

by

तरनतारन : विजिलेंस ब्यूरो ने सिविल अस्पताल तरनतारन में तैनात एसएमओ डॉ. कंवलजीत सिंह को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। वह अस्पताल की कैंटीन के ठेकेदार से ठेका बढ़ाने के बदले यह पैसा ले रहा था। विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर की टीम ने आरोपी पर भ्रष्टाचार रोको एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। कल आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं, विजिलेंस को संदेह है कि आरोपी काफी शातिर है। वह अस्पताल से जुड़े अन्य कामों में भी खेल करता है। ऐसे में सारे मामले की पड़ताल की जाएगी।

एसएमओ डा. कंवलजीत सिंह सिविल अस्पताल में चल रही कैंटीन के ठेकेदार से साल 2024 का ठेका बढ़ाने के लिए 50 हजार रुपए की रकम की मांग कर रहा था। संबंधित ठेकेदार कई बार एसएमओको मिलकर विनती कर कर चुका था कि वह इतनी रकम अदा नहीं कर सकता है। लेकिन एसएमओ डॉ. कंवलजीत सिंह कैंटीन ठेकेदार को बार-बार नोटिस भेजकर परेशान कर रहा था।

विजिलेंस ने अब आरोपी एसएमओ की प्रॉपर्टी की भी पड़ताल करने का फैसला लिया है। विजिलेंस इस काम में अब राजस्व विभाग की मदद लेगी। साथ ही उसके बैंक खाते व अन्य चीजों को भी पड़ताल की जाएगी। ताकि सारी सच्चाई सामने लाई जा सके। इससे पहले रूपनगर में भी इस तरह का मामला आया था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अरविंद केजरीवाल पर एफआईआर दर्ज : अब किस कांड में फंसे आप चीफ, कोर्ट के आदेश पर एक्शन

नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं. पहले विधानसभा चुनाव में हार मिली, अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एसजीपीसी की मतदाता सूचियों के लिए दावे या आपत्तियां अब 10 मार्च तक

रोहित जसवाल। हमीरपुर 29 जनवरी : एडीसी एवं कार्यवाहक उपायुक्त राहुल चौहान ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के चुनावों की मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल गढ़ी मानसोवाल का वार्षिक समारोह आयोजित : समारोह में स्कूल की छात्राओं द्वारा गिद्दा प्रस्तुत कर  दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

गढ़शंकर : सरकारी एलीमेंट्री स्मार्ट स्कूल गढ़ी मानसोवाल में आयोजित वार्षिक समारोह में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर समय बांध दिया । मुख्य अध्यापिका आरती चंदेल के नेतृत्व में आयोजित वार्षिक समारोह का शुभारंभ...
Translate »
error: Content is protected !!