ढाबे पर शराब पिलाने की फोटों होने की बात कह बलैकमेल करके पैसे लेने वाला पुलिस ने किया काबू ,अपने आप को टी.वी का पत्रकार बताकर करता था ब्लैकमेल

by

नंगल :ढाबे चालक को किसी टी.वी का पत्रकार बताकर बनकर बलैकमेल करके पैसे लेने वाली टीम का एक मैंबर को पुलिस ने पकडऩे में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया कथित आरोपी टीवी चैनल का पत्रकार बताने वाले और मास्टर माइंड की फोन पर बात कराकर पैसे लेता था। पकड़े गए कथित आरोपी ने किसी शराब व्यापारी से भी शराब लेने की बात कबूल की है। उधर पुलिस का कहना है के मामला दर्ज कर लिया है और एक कथित आरोपी तो पकड़ लिया है बाकि फोन पर बलैकमेल करने वाले की तालाश जारी है।
रेलवे रोड पर बिशना ढाबे के मालिक विजय कुमार ने पुलिस की दी शिकायत में कहा के वीरवार 11.15 सुबह के समय एक व्यक्ति मेरे पास आया और कहने लगा के मेरा मैं एक टीवी का पत्रकार हूं। मेरे सिनियर पत्रकार से बात करें। विजय कुमार ने कहा जब मैंने उससे बात की तो उसने कहा के मैं टीवी का पत्रकार हूं आपके ढाबे पर शराब पिलाई जाती है। जिसकी फोटो मेरे पास है। मैं यह फोटो टीवी पर चलाने लगा और सोशल साइट पर डालने लगा। मैं आपके पास दो व्यक्ति भेज रहा हूं। आप उन्हें पैसे दे दो,हम आपकी खबर नही भेजेंगे। विजय कुमार ने कहा के मैंने उससे कहा के मैं सलाह करके बताता हूं। बाद में मेरे भाई को उस पत्रकार ने फोन किया और कहा मेरा आदमी मेरे पास आ रहा है। आप उसे पैसे दे दो। इतने समय में एक लडक़ा काउंटर पर आ जाता है। जिसने टीवी चैनल का पत्रकार होने की बात कह कर मेरे भाई को डरा कर पांच हजार रुपए ले गया। हमारे पास सीसीटीवी की फोटो है जिसमें वह पैसे ले कर जाता है। फोन पर बात करने वाला पत्रकार कीरतपुर साहिब का है।
पकड़े गए आरोपी ने ढाबे से पैसे लेने के साथ साथ एक ठेके पर से शराब की पेटियां लेने की भी बात कबूली है। बलैकमेल करने वाले पत्रकार पर चाहे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पर इस पूरे मामले से कई तरह के सवाल खड़े हो गएं है। क्या बाक्य ही शहर के ऐसे हालात बन गए है,जिनका फायदा बलैकमेलर लोग उठा रहें है। माहिरों का मानना है के पुलिस को सिरफ बलैकमेल पर मामला दर्ज कर अपने फर्ज से इतश्री नही होना चाहिए। पुलिस को पूरे मामले की गहनता जांच करनी चाहिए के ऐसी कौनसी फोटो है जिन्हें लेकर बलैकमेलर के हौंसले इतने बुलंद हो गए और वह पैसे ले लगा । आखिर वह शराब की पेटियां कैसे लेकर गया। इसके पीछे की असली कहानी पुलिस को सामने लानी चाहिए और बलैकमेलर के खिलाफ भी सख्त कारवाई करनी चाहिए। जिससे दौबारा किसी की हिम्मत ना हो ऐसा करने की।
इस मामले को लेकर केस की जांच करने वाले ए.एस.आई बलवीर सिंह को फोन किया तो जतिंदर कुमार पुत्र राज मसीह जीओवाल कीरतपुर,पर 8 वर्ष से नंगल रह है। उन्होंने कहा के ढाबे वाले को बलैकमेल किया और डराया। असल में उसके पास ऐसा कुछ नही था। ढाबे वाले व शराब मालिक शरीफ लोग उससे डर गए। यह उनसे कहता था के मैं जिले का इंचार्ज हूं। मैं आपकी खबर चला दूंगा। जिससे यह लोग वैसे ही डर गए। बाकि साहिल माथुर कथित आरोपी पुलिस की ग्रिफत से बाहर है।जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
थाना प्रभारी पवन चौधरी ने कहा मैं छुट्टी पर हूँ। बाकि पुलिस इस पूरे मामले के सभी पहलूओं की गहनता से जाँच करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 हजार करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश में चल रहे हैं जल सप्लाई के प्रोजैक्ट: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने गांव खैरड़ रावल बसी में 55.18 लाख रुपए की लागत वाली जल सप्लाई स्कीम का किया उद्घाटन होशियारपुर, 11 दिसंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री...
पंजाब

खालसा कॉलेज में बंदी सिंहों की रिहाई के लिए 29 अगस्त को अरदास समागम

श्री सुखमनी साहिब के पाठ के बाद सामूहिक अरदास, विद्यार्थियों और युवाओं को कौमी विरासत के अधिकारों के प्रति किया जाएगा जागरूक गढ़शंकर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल...
article-image
पंजाब , समाचार

चर्चित तनमे कत्ल कांड : पुलिस ने 3 और आरोपित किए काबू, तीन अभी भी फरार, आरोपितों ने राजस्थान में युवक को गोली मार युवक का किया था कत्ल

नीरज शर्मा, होशियारपुर : फगवाड़ा रोड़ पर रिलाइंस पैट्रोल पंप पर गत वर्ष युवक तनमे सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी रामगढ़ मोहल्ला के कत्ल के मामले में होशियारपुर पुलिस ने तीन आरोपितों को काबू...
article-image
पंजाब

Three-Day Workshop Organized by the

Fatehgarh Sahib / Daljeet Ajnoha :  A three-day workshop on Artificial Intelligence and Web Designing, organized by the Directorate of Education, Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee (SGPC), Bahadurgarh, Patiala, successfully concluded at Mata Gujri College....
Translate »
error: Content is protected !!