एडीएम ने 105 वर्षीय शतायु मतदाता सरदार प्यार सिंह को जन्म दिवस पर किया सम्मानित : चंबा विधानसभा क्षेत्र में वृद्धजन आइकन सरदार प्यार सिंह-एडीएम

by
एएम नाथ। चम्बा  ;  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान ने शतायु मतदाता एवं चंबा विधानसभा क्षेत्र के वृद्धजन आइकन सरदार प्यार सिंह को उनके 105वें जन्मदिन के अवसर पर मोहल्ला जनसाली स्थित उनके घर पर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने सरदार प्यार सिंह से वार्तालाप करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके जीवन अनुभव के संबंध में विस्तृत चर्चा की।अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल  चौहान ने सरदार प्यार सिंह को शाल भेंट कर सम्मानित और उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा मुकेश रेपसवाल की ओर से सम्मान पत्र भी प्रदान किया ।
गौरतलब है कि 105 वर्षीय सरदार  प्यार सिंह पूर्व में शिक्षक रहे हैं तथा उन्होंने सेवा काल के दौरान अपने निर्वाचन संबंधी दायित्व का बखूबी निर्वहन करने के अलावा सेवानिवृत्ति के पश्चात निरंतर प्रत्येक चुनाव में मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।
इस अवसर पर वृद्धजन आइकन सरदार प्यार सिंह ने जिला के समस्त मतदाताओं से लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी अरुण शर्मा, नोडल अधिकारी स्वीप व जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान और नोडल अधिकारी चंबा विधानसभा क्षेत्र अविनाश पाल उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार की नाकामी की कीमत क्यों चुकाएं प्रदेश के मरीज : मात्र 10% फीसदी हिस्सा देने की बजाय लोगों की जान आफ़त में डाल रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

मरीजों की जांच दरें बढ़ाने की योजना पर बोले नेता प्रतिपक्ष मित्रों के खर्च पर लगाम लगाए सरकार एएम नाथ। कांगड़ा : पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद नूरपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

एएम नाथ।  नूरपुर, 23 जुलाई। नगर परिषद नूरपुर के सभागार में वीरवार को आयोजित समारोह में नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीति महाजन तथा उपाध्यक्ष सोनिया सोगा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

9700 करोड़ रुपए के दावे केंद्र सरकार को भेजे, भाजपा नेता इस धनराशि को जारी करने में रोड़े अटका रहे – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने नादौन विधानसभा क्षेत्र के लिए चार विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखी 44.46 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजना में होगा अत्याधुनिक यूवी फिल्टर तकनीक का इस्तेमाल नादौन  :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भूतपूर्व सैनिको के आश्रितों से भाषा अध्यापकों के 7 पद भरने हेतू काउंसलिंग 11 जनवरी को

ऊना, 5 जनवरी – प्रारम्भिक शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तर पर भूतपूर्व सैनिकों के अश्रितों से बैच बाइज़ भाषा अध्यापकों के 7 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!