150 करोड़ रुपए की ड्रग, शराब और नकदी पकड़ जा चुकी : चुनावी आचार संहिता लगने के बाद से अब तक – मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी

by

चंडीगढ़ : पंजाब में चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप में करवाने के लिए निर्वाचन आयोग ने पूरी ताकत झोंकी हुई है। चुनावी आचार संहिता लगने के बाद से अब तक करीब 150 करोड़ रुपए की ड्रग, शराब और नकदी पकड़ जा चुकी है। यह दावा पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने मीडिया से किया है। उन्होंने बताया कि राज्य में 25 अर्धसैनिक बल की कंपनियां तैनात कर दी गईं हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में 285 करोड़ का सामाान जब्त किया था। जबकि विधानसभा चुनाव 2022 में 511 करोड़ का सामान जब्त किया है।

राज्य में कुल लगभग 24000 बूथ हैं। इसमें लगभग 5000 मतदान केंद्रों की पहचान संवेदनशील के रूप में की जा रही है । वहीं चुनाव की तारीख के आसपास ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। उम्मीद है कि इनकी संख्या में बढ़ोतरी होगी। इनमें सबसे ज्यादा अमृतसर में 578 व होशियारपुर 276 हैं। जहां पर आयोग की विशेष नजर रहेगी। इस बार कुल दो करोड़ से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। डेढ़ लाख मुलाजिम चुनावी ड्यूटी में तैनात रहेंगे। निर्चाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव को लेकर आयोग काफी सख्त है। सिक्योरिटी के हिसाब से कुछ कदम उठाए गए हैं। स्पेशल नाके लगाए गए जा रहे हैं। जहां पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। फ्लाइंग स्कवॉयड द्वारा विशेष नजर रखी जा रही है। फ्लाइंग स्कवॉयड के 351 वाहनों में स्पेशल कैमरे कैमरे लगाए गए हैं। यह टीमें राज्य के 13 लोकसभा हलकों में तैनात हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

छात्रों के विरोध के आगे झुका पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन, विवादित हलफनामे का निर्णय लिया वापस

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) प्रशासन ने आखिरकार छात्रों के विरोध और कानूनी चुनौती के बाद विवादित हलफनामा (एफिडेविट) को वापस लेने का फैसला किया है। यह वही हलफनामा था जिसमें छात्रों से उनके आचरण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारतीय छात्रों और कामगारों को भी अपने भविष्य को लेकर चिंता लगी सताने : ट्रूडो के तुगलकी फरमान से कनाडा में बवाल, सड़कों पर उतरे विदेशी छात्र

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक पोस्ट ने वहां रहने वाले विदेशी छात्रों की मुश्किलें खड़ी कर दी। कनाडा में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों और कामगारों को भी अपने भविष्य को लेकर...
article-image
पंजाब

एक बूंद भी एक्स्ट्रा पानी नहीं देंगे…’, पंजाब-हरियाणा जल विवाद पर सीएम भगवंत मान की दो टूक

चंडीगढ़ । जाब और हरियाणा के बीच लंबे समय से चले आ रहे जल विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को एक वीडियो संदेश...
article-image
पंजाब

अमृतसर जेल : कैदियों के पास मिले आठ मोबाइल और 7 सिम कार्ड

अमृतसर :  फताहपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। यहां जेल में बंद कैदियों और हवालातियों के कब्जे से आठ मोबाइल और सात सिमकार्ड बरामद...
Translate »
error: Content is protected !!