बसपा अध्यक्ष व दौलत गार्डन पैलेस के मालिक को नोटिस जारी : चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन का मामला

by

सहायक रिटर्निंग अधिकारी होशियारपुर ने पैलेस में बिना मंजूरी एकत्रीकरण करने व लाउड स्पीकर का प्रयोग करने पर जारी किया नोटिस
– 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने की हिदायक की जारी
– स्पष्टीकरण न देने पर नियमों के मुताबिक की जाएगी कार्रवाई
होशियारपुर, 5 अप्रैल:   एस.डी.एम होशियारपुर-कम- सहायक रिटर्निंग अधिकारी 043-होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस ने आज बहुजन समाज पार्टी होशियारपुर के अध्यक्ष व दौलत गार्डन पैलेस के मालिक को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने संबंधी नोटिस जारी किया है और इस संबंधी 24 घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए है।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी 043-होशियारपुर प्रीत इंदर सिंह बैंस ने बताया कि आज उनके ध्यान में आया कि विधान सभा क्षेत्र-043 होशियारपुर की सीमा के अंदर आते दौलत गार्डन पैलेस, चंडीगढ़ रोड होशियारपुर में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी की मौजूदगी में पार्टी की ओर से बिना मंजूरी के लोक सभा सैगमेंट-05 होशियारपुर में बैठक व एकत्रीकरण करते हुए लोक सभा-2024 के उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई और बिना मंजूरी लिए लाउड स्पीकर का प्रयोग किया गया। उन्होंने बताया कि यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। इस लिए बहुजन समाज पार्टी होशियारपुर के अध्यक्ष को इस संबंधी नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण भेजने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि इसी तरह दौलत गार्डन पैलेस के मालिक को भी बिना विधान सभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी की मंजूरी के पैलेस में राजनीतिक एकत्रीकरण कर लाउड स्पीकर लगाने संबंधी नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के अंदर जवाब देने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि समय पर स्पष्टीकरण न भेजने की सूरत में नियमों के मुताबिक बनती कार्रवाई की जाएगी।
प्रीतइंदर सिंह बैंस ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से 16 मार्च को चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ ही देश भर में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि चुनाव आचार संहिता के लागू होने के साथ किसी भी मैरिज पैलेस मालिक की ओर से राजनीतिक पार्टी या प्रतिनिधि को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी की मंजूरी के बिना किसी भी तरह की बैठक या एकत्रीकरण आदि करने की मनाही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

CPS का मामला : हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची हिमाचल सरकार

शिमला :हिमाचल प्रदेश ने छह संसदीय सचिवों की नियुक्ति को अधिकृत करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने 13 नवंबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब को भाजपा नेतृत्व की आवश्यकता : कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा 2027 चुनाव में विकास और रोजगार होगा मुद्दा, पंजाब में गैंगस्टरों का राज लेकिन सरकार बेखबर

फरीदकोट। पंजाब को भाजपा के नेतृत्व की आवश्यकता है और लोगों को भी लगने लगा है कि राज्य को इस समय भाजपा की आवश्यकता है। यह शब्द पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह...
article-image
पंजाब

The Passing Out Parade and

Hoshiarpur/1st Nov. /Daljeet Ajnoha :  The Passing Out Parade and Attestation Ceremony of 145 Female Recruit Constables of Batch No. 274 was held at Shaheed Satpal Choudhary Parade Ground, Subsidiary Training Centre (STC), Border...
article-image
पंजाब

खेती कानूनों के खि़लाफ़ केंद्र सरकार खिलाफ गाँव सतौर से विशाल ट्रैक्टर मार्च कानून रद्ध होने तक केंद्र के खि़लाफ़ किसान डटे रहेंगे आगू

होशियारपुर  :   केंद्र की भाजपा सरकार की तरफ से बनाऐ गए खेती कानूनों को रद्ध करवाने के लिए जहाँ दिल्ली की सीमाओं पर किसान जत्थेबंदियों के नेतृत्व में लगातार संघर्ष किया जा रहा है...
Translate »
error: Content is protected !!