पर्ची से विजेता घोषित करने का नियम बताया गलत : अभिषेक मनु सिंघवी ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

by

शिमला : हिमाचल हाईकोर्ट में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस के राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी ने शनिवार को एक याचिका दायर की। याचिका में उन्होंने बराबर वोट पड़ने के बाद पर्ची से जीत घोषित करने के नियम को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि यदि दो प्रत्याशियों को बराबर-बराबर वोट मिलते हैं तो लॉटरी निकालने का जो फार्मूला है, वह गलत है।

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि, नियम की एक धारणा को उन्होंने याचिका में चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि जब मुकाबला टॉय होता है। उसके बाद पर्ची निकाली जाती है। जिसकी पर्ची निकलती है, उसे विनर डिक्लेयर होना चाहिए। मगर, अभी जिसकी पर्ची निकलती है, उसे हारा हुआ डिक्लेयर किया गया है। यह धारणा कानूनी रूप से गलत है।
राज्यसभा चुनाव में सिंघवी महाजन को मिले थे बराबर वोट : पर्ची में जिसका नाम निकलता है, उसकी जीत होनी चाहिए। नियम में जिसने भी यह धारणा दी है,वह गलत है। उन्होंने कहा कि एक्ट में ऐसा कोई नियम नहीं है, लेकिन नियम में यह धारणा है। उसे चुनौती दी गई है। यदि यह धारणा गलत है तो जो चुनाव हुए है, उसमे जो परिणाम घोषित हुआ है, वो भी गलत है। उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म हो गए है। इसमें किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। यह लीगल प्रोसेस है। इलेक्शन को लीगल ग्राउंड पर चैलेंज किया है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में बीते 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव में भाजपा के हर्ष महाजन और कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को 34-34 वोट मिले थे। मुकाबला बराबरी का होने के बाद लॉटरी से हर्ष महाजन चुनाव जीत गए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना, हमीरपुर तथा सिरमौर के विधायकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कीं अपनी प्राथमिकताएं – वर्ष 2024-25 के लिए 9990 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना प्रस्तावित: मुख्यमंत्री

शिमला  : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां वर्ष 2024-25 के लिए विधायकों की प्राथमिकताएं निर्धारित करने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। प्रथम दिन के पहले सत्र में जिला ऊना, हमीरपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिराज, धर्मपुर, नाचन व करसोग विधानसभा क्षेत्र के 180 किलोमीटर से ज्यादा पैदल सफर कर शिमला लौटे जयराम ठाकुर, डॉ. मामराज ने की मुलाक़ात

एएम नाथ। शिमला : पिछले 20 दिनों से मंडी जिला के सिराज, धर्मपुर, नाचन व करसोग विधानसभा क्षेत्र के 180 किलोमीटर से ज्यादा की पैदल यात्रा करने के बाद नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भविष्य में भी पीएम मोदी ही देश का नेतृत्व करते रहेंगे। बीजेपी में इसको लेकर कहीं कोई कन्फ्यूजन नहीं : अमित शाह

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान को लेकर प्रचार अभियान चरम पर पहुंच गया है। जिसको लेकर फिलहाल केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह तेलंगाना पहुंचे हुए हैं।अमित शाह ने इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंदा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सोलन में मचा हड़कंप : 15 करोड़ से अधिक के सस्पेंस इंटरेस्ट दबाने के गंभीर आरोप

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ के अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने दायर की शिकायत एएम नाथ। सोलन :  पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ के अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा द्वारा दायर एक विस्तृत शिकायत के...
Translate »
error: Content is protected !!