भाजपा मुख्यमंत्री सुक्खू की शिकायत चुनाव आयोग से करेगी : देवेन्द्र भुट्टो को कुट्टों का नारा लगाकर हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को तार-तार किया- डॉ राजीव बिंदल

by

एएम नाथ : शिमला ।  06 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इन दिनों बहुत बौखलाहट और घबराहट में होते हुए कुछ भी बोल रहे हैं।  सुक्खू ने कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे और वर्तमान में भाजपा के प्रत्याशी देवेन्द्र भुट्टो को कुट्टों का नारा लगाकर हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को तार-तार किया है।

हिमाचल भाजपा अध्यक्ष ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी इसकी शिकायत करने चुनाव आयोग के पास जा रही हैं। शांतिपूर्वक चुनाव हिमाचल प्रदेश में संपन्न ना हो इस दृष्टि से मुख्यमंत्री का यह बयान हैं। किस तरह से जनमानस को उकसाया जा सकता है। किस तरह वातावरण को खराब किया जा सकता है और उस खराब वातावरण के अंदर लोगों को वोट के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वर्तमान सरकार जिस बुरी तरह से फेल हुई है। एक भी उपलब्धि यह जनता में नहीं जा सकते। डेढ़ साल के अंदर प्रदेश के एक भी व्यक्ति का काम इन्होंने नहीं किया। नौकरियां देने वाला संस्थान बंद कर दिया। डेढ़ साल में एक भी व्यक्ति को नौकरी नहीं।

डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि ऐसी सरकार ना भूतो न भविष्यति, ना पहले कभी हुई ना आगे कभी होगी। । कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल का डेढ़ साल केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी को गाली देने में बिता दिया। संस्थान बंद करने के अलावा इस सरकार ने कुछ नहीं किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार जनता के बीच नहीं जा सकती। यह साफ दिखाई दे रहा हैं। इस सरकार की बौखलाहट का यह नतीजा है। डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हम जनता की अदालत में भी इसको लड़ेंगे और न्यायालय के अंदर भी इसको लड़ेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी ने दिया सकारात्मक आश्वासन

नियमितीकरण और समान काम-समान वेतन की मांग को संसद व प्रशासन के समक्ष उठाने का भरोसा पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 15 जून । गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच), सेक्टर-32, चंडीगढ़ में पिछले 10...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आतंकवादी गतिविधियों पर केंद्र का प्रहार : जम्मू-कश्मीर के ‘तहरीक-ए-हुर्रियत’ संगठन पर सरकार ने लगाया बैन

नई दिल्ली  :  जम्मू-कश्मीर को आतंक से मुक्त कराने के लिए केंद्र सरकार लगातार एक्शन में है। मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर (मसरत आलम ग्रुप) के बाद अब सरकार ने तहरीक-ए-हुर्रियत पर प्रतिबंध लगाया है। गृह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

 देहरा विस क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान होगा सुनिश्चित – ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए उठाएंगे कारगर कदम: कमलेश

नवनिर्वाचित विधायक का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत राकेश शर्मा । देहरा/तलवाड़ा :   देहरा की नवनिर्वाचित विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि देहरा विस के ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 दो की मौत : कुल्लू के राणाबाग-सेरी मार्ग पर सेब की पेटियों से लदी एक पिकअप खाई में गिरी

एएम नाथ। कुल्लू : कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार राणाबाग-सेरी सड़क मार्ग पर सेब की पेटियों से लदी एक पिकअप गाड़ी खेनवी...
Translate »
error: Content is protected !!